SAIL ISP: बीएमएस नेता व बर्नपुर मिड टाउन क्लब के महासचिव श्रीकांत शाह निष्कासित, सदस्यता समाप्त, चुनाव लड़ने पर बैन

सात दिन में रिकॉर्ड सौंपने का आदेश। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) बर्नपुर से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। बर्नपुर मिड टाउन क्लब की एडहॉक कमेटी ने क्लब के महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। साथ ही उन्हें क्लब से जुड़े सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट खातों का प्रभार सात दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश दिया गया है। 30 जून 2026 को जारी पत्र के अनुसार, 2

  • सात दिन में रिकॉर्ड सौंपने का आदेश। 
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) बर्नपुर से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। बर्नपुर मिड टाउन क्लब की एडहॉक कमेटी ने क्लब के महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। साथ ही उन्हें क्लब से जुड़े सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट खातों का प्रभार सात दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश दिया गया है। 30 जून 2026 को जारी पत्र के अनुसार, 27 जून 2026 को हुई बैठक (Minutes of Meeting) में गठित जांच समिति ने महासचिव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर क्लब के उपनियमों और संशोधनों के तहत उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL DSP VRS 2026: महाप्रबंधक समेत 21 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सदस्यता समाप्त होने के बाद श्रीकांत प्रसाद साह अब क्लब के किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा उन्हें मतदान का अधिकार भी नहीं रहेगा और वे क्लब की किसी भी गतिविधि में सदस्य के रूप में शामिल नहीं हो सकेंगे। ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक में लगा SAIL BSP, RSP, BSL का 5,700 टन स्टील क्लब के प्रशासक पवन कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि श्रीकांत प्रसाद साह अपने कार्यकाल से संबंधित सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट खातों सहित क्लब की अन्य सामग्री सात दिनों के भीतर अध्यक्ष/प्रशासक को सौंप दें। आदेश की प्रति क्लब की गवर्निंग कमेटी और एडहॉक कमेटी के सदस्यों को भी भेजी गई है। बता दें कि क्लब के अध्यक्ष सीजीएम इंचार्ज पीएंडए यूपी सिंह हैं। ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग श्रीकांत शाह का कहना है कि मुझे प्रशासक से पत्र मिला है। पत्र में लिखा है कि चुनाव लड़ने से रोका गया है। चुनाव को लेकर सुनवाई चल रही है। इसको मेरे विरोधी खेल रहे हैं। मेरे ऊपर पर क्या-क्या आरोप है, इसका डिटेल तक नहीं दिया गया है। 400 मेंबर थे, जिसे बढ़ाकर 440 किया है। जनरल बॉडी मीटिंग पर कहा गया है कि 14 दिन पहले नोटिस लगाना होता है। इसके साक्ष्य भी मेरे द्वारा जमा किया है। ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका