SAIL Junior Manager Exam 2026: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, 5 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा

सेल प्रबंधन ने परीक्षा से पहले कर्मचारियों के लिए CBT Mock Test शुरू कर दिया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में कर्मचारी से अधिकारी बनने का सपना देख रहे हजारों कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है। जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा 5 जुलाई को है। सेल कॉरपोरेट ऑफिस के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 5 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। सेल कॉरपोरेट ऑफिस ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय,

  • सेल प्रबंधन ने परीक्षा से पहले कर्मचारियों के लिए CBT Mock Test शुरू कर दिया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में कर्मचारी से अधिकारी बनने का सपना देख रहे हजारों कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है। जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा 5 जुलाई को है। सेल कॉरपोरेट ऑफिस के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 5 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। सेल कॉरपोरेट ऑफिस ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय, 1 नीदरलैंड की एजेंसी इम्पैनल, यहीं से होगी भर्ती सभी प्लांट और यूनिटों के कर्मचारी होंगे शामिल यह परीक्षा सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों के कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, सेलम, विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट, खदान क्षेत्र, सीएमओ, एसईटी और एमटीआई समेत अन्य इकाइयों के कर्मचारी शामिल होंगे। ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग CBT को समझाने के लिए कराया जा रहा मॉक टेस्ट इधर, सेल प्रबंधन ने परीक्षा से पहले कर्मचारियों के लिए CBT Mock Test शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से परिचित कराना है। विशेष रूप से वरिष्ठ कर्मचारियों को ध्यान में रखा गया है, जिन्हें कंप्यूटर आधारित परीक्षा का ज्यादा अनुभव नहीं है। मॉक टेस्ट के जरिए उन्हें लॉगिन प्रक्रिया, प्रश्न हल करने का तरीका, समय प्रबंधन और ऑनलाइन परीक्षा के अन्य पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर असली परीक्षा में 160 प्रश्न, अभ्यास के लिए 20 सवाल जूनियर मैनेजर परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, अभ्यास के लिए जारी मॉक टेस्ट में 20 नमूना प्रश्न दिए गए हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मॉक टेस्ट में दिए गए प्रश्न केवल अभ्यास और CBT प्रणाली को समझने के लिए हैं। इन्हें वास्तविक परीक्षा के प्रश्न-पत्र का हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए। अब कर्मचारियों की नजर सेल प्रबंधन की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो कर्मचारी से अधिकारी बनने की दिशा में पहला बड़ा कदम 5 जुलाई को उठाया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate