SAIL RSP Transfer Order: ब्लास्ट फर्नेस के लिए 11 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें नाम

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में ब्लास्ट फर्नेस विभाग की जरूरतों को पूरा करने के लिए 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अस्थायी आधार पर ब्लास्ट फर्नेस (BFs) विभाग में पदस्थ किया गया है। कर्मचारियों का क्लस्टर, वेतनमान और पे-स्केल यथावत रहेगा। वहीं, नए विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी पदनाम (Designation) संबंधित विभाग के LOP (Line of Promotion) के अनुसार निर्धारित क

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में ब्लास्ट फर्नेस विभाग की जरूरतों को पूरा करने के लिए 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अस्थायी आधार पर ब्लास्ट फर्नेस (BFs) विभाग में पदस्थ किया गया है। कर्मचारियों का क्लस्टर, वेतनमान और पे-स्केल यथावत रहेगा। वहीं, नए विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी पदनाम (Designation) संबंधित विभाग के LOP (Line of Promotion) के अनुसार निर्धारित की जाएगी। राउरकेला स्टील प्लांट प्रबंधन का यह कदम ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यबल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र ही नए विभाग में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन विभागों से किया गया ट्रांसफर प्रबंधन ने जिन विभागों से कर्मचारियों को ब्लास्ट फर्नेस भेजा है, उनमें New CCD, SMS-1, HSM-2, Pipe Plant (ERW), Pipe Plant (SW), PP&C, SPP और SP-II शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ड्यूटी जाते समय कार की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी घायल, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती आदेश की प्रमुख बातें 11 कर्मचारियों की ब्लास्ट फर्नेस विभाग में अस्थायी तैनाती। मौजूदा क्लस्टर, वेतनमान और वरिष्ठता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रतिदिन 8 घंटे और सप्ताह में 48 घंटे कार्य करना होगा। अवकाश, छुट्टियां, प्रोत्साहन (Incentives) और अन्य सुविधाएं नए विभाग के नियमों के अनुसार लागू होंगी। कार्यभार ग्रहण करने से पहले कर्मचारियों को कम से कम 3 दिन का सेफ्टी इंडक्शन ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। वर्तमान विभाग से रिलीव होने के बाद सभी कर्मचारी सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) को रिपोर्ट करेंगे। ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम जानिए किस विभाग से आए देव कुमार विश्वकर्मा: न्यू CCD विश्वनाथ मुर्मू : SMS-1 रिपिन के. डुंगडुंग: HSM-2 प्रेम केर्केट्टा : HSM-2 श्रीनिवास मिश्रा: पाइप प्लांट (ERW) मनोज कुमार पूर्ति: पाइप प्लांट (SW) प्रफुल्ल कुमार सिंह: PP&C जगन्नाथ गड़ाड़िया : PP&C सुरेंद्र राउत : SPP (स्पेशल प्लेट प्लांट) शितेंदु सामल : SP-II अशोक कुमार बेहरा : SP-II ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के