SAIL Township: खाली भूमि, भवनों, मकानों को दीजिए लीज़ और लाइसेंस पर, नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों से खाली कराएं मकान

पूर्व कार्मिकों को टाउनशिप के खाली मकानों को लाइसेंस में देने का अनुरोध किया ताकि अवैध कब्जों से बचा जा सके। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेफी चेयरमैन एवं बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेल सीएमडी और डायरेक्टर पर्सनल से मुलाकात की। सेल अफसरों के मुद्दों पर काफी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भिलाई टाउनशिप की सुविधाओं का भी मुद्दा उठाया। थर्ड पार्टी आवास आवंटन पॉलिसी बदलने की मांग की गई, ताकि आवासों को कब्जामुक्त कराया जा सके। सेफी चेयरमैन ने सेल प्रबंधन से सेल के सभी टाउनशिप

  • पूर्व कार्मिकों को टाउनशिप के खाली मकानों को लाइसेंस में देने का अनुरोध किया ताकि अवैध कब्जों से बचा जा सके।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेफी चेयरमैन एवं बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेल सीएमडी और डायरेक्टर पर्सनल से मुलाकात की। सेल अफसरों के मुद्दों पर काफी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भिलाई टाउनशिप की सुविधाओं का भी मुद्दा उठाया। थर्ड पार्टी आवास आवंटन पॉलिसी बदलने की मांग की गई, ताकि आवासों को कब्जामुक्त कराया जा सके। सेफी चेयरमैन ने सेल प्रबंधन से सेल के सभी टाउनशिप के सम्पदाओं का समुचित उपयोग करने का अनुरोध किया। टाउनशिप के खाली पड़े भूमि, भवनों तथा मकानों का लीजिंग व लाईसेंस के माध्यम से समुचित उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि अवैध कब्जों से इन राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बचाया जा सके। ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक लीजिंग व लाईसेंस के अवरोधों को शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। इसी क्रम वर्तमान कार्मिकों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नए सुविधायुक्त भवनों का निर्माण करने का आग्रह किया। पूर्व कार्मिकों को टाउनशिप के खाली मकानों को लाइसेंस में देने का अनुरोध किया ताकि अवैध कब्जों से बचा जा सके। साथ ही साथ सेफी ने अनुरोध किया कि थर्ड पार्टी आवंटन के लिए नीतियों को संशोधित किया जाए, जिससे थर्ड पार्टी आवंटन को सीमित किया जा सके। लंबे समय से थर्ड पार्टी अलाटमेंट के द्वारा दिए बड़े मकानों के आवंटन का सत्यापन किया जाना चाहिए और सभी सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित शासकीय अधिकारियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों का आवंटन रद्द किया जाना चाहिए। ये खबर भी पढ़ें: डीपीई सचिव से मिले NCOA पदाधिकारी, Affordability Clause हटाने, 4th PRC, सेल-RINL, PRP पर ये खबर सेवानिवृत्त कार्मिकों ने संयंत्र की सेवा में अपना संपूर्ण जीवनकाल (लगभग 35 से 40 वर्ष) लगाकर संयंत्र के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। उसके इस योगदान को देखते हुए रिक्त मकानों पर अवैध कब्जा को रोकने तथा टाउनशिप को अपराध मुक्त रखने हेतु लाइसेंस योजना सभी के लिए हितकारी होगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant: 23 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम