SAIL Transfer Order: ईडी देबब्रत दत्ता का EMD से CMO एचआर ट्रांसफर
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है। सेल कॉर्पोरेट आफिस नई दिल्ली से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार देबब्रत दत्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारी निदेशक (EMD) कोलकाता देबब्रत दत्ता
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है। सेल कॉर्पोरेट आफिस नई दिल्ली से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार देबब्रत दत्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारी निदेशक (EMD) कोलकाता देबब्रत दत्ता का स्थानांतरण कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) CMO, मुख्यालय कोलकाता कर दिया गया है। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि उनकी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्ति 4 जुलाई 2023 को जारी संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी। SAIL के इस प्रशासनिक फेरबदल को कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL मजदूरों के AWA पर गहराया संकट, CMO में भुगतान रोकने का आदेश, क्या सभी प्लांट के श्रमिकों का रुकेगा पैसा दूसरी ओर सेल अधिकारियों की नज़र सीजीएम प्रमोशन लिसट पर भी टिकी हुई है। किसी समय भी लिस्ट जारी हो सकती है। ज्यादातर अधिकारियों का ट्रांसफर होना तय है। सेल भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, खदान, सीएमओ, रांची यूनिट, कारपोरेट आफिस से अधिकारी इधर-उधर किए जाएंगे। ये खबर भी पढ़ें: वेतन पर डाका नहीं डाल पाएंगे ठेकेदार, रिटायरमेंट से चंद घंटे पहले जेएन ठाकुर रच गए इतिहास, BSP में ये योगदान, देखें फोटो…