SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना: 2 दिन में Bhilai Steel Plant के 57 अधिकारी-कर्मचारी ने भरे वीआर, नौकरी छोड़ने वाले तैयार
गुरुवार को 23 अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआर स्कीम के तहत आवेदन किया है। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) लागू है। 20 मई से आवेदन शुरू हो चुके हैं। 20 जुलाई को आखिरी तारीख है। सेल के अलग-अलग प्लांट में कर्मचारी और अधिकारी वीआर के लिए आवेदन कर रहे हैं। खदान में भी इसको लेकर हलचत तेज है। सेल भिलाई स्टील प्लांट की बात की जाए तो यहां वीआर को लेकर शुरुआती दो दिनों के आंकड़े ने सबको हैरान कर दिया है। वीआर स्कीम का इंत
- गुरुवार को 23 अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआर स्कीम के तहत आवेदन किया है।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) लागू है। 20 मई से आवेदन शुरू हो चुके हैं। 20 जुलाई को आखिरी तारीख है। सेल के अलग-अलग प्लांट में कर्मचारी और अधिकारी वीआर के लिए आवेदन कर रहे हैं। खदान में भी इसको लेकर हलचत तेज है।
सेल भिलाई स्टील प्लांट की बात की जाए तो यहां वीआर को लेकर शुरुआती दो दिनों के आंकड़े ने सबको हैरान कर दिया है। वीआर स्कीम का इंतजार करने वाले अधिकारी और कर्मचारी योजना का लाभ उठाते हुए तत्काल आवेदन कर चुके हैं। पहले दिन 20 मई को 34 अधिकारी और कर्मचारी ने आवेदन किया था। 21 मई को यह आंकड़ा बढ़कर 57 को पार कर चुका है। अकेले गुरुवार को 23 अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआर स्कीम के तहत आवेदन किया है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Promotion Exam: भिलाई स्टील प्लांट के 1204 कर्मचारी बनना चाहते हैं अधिकारी
कुल 57 आवेदनों में अधिकारी और कर्मचारी की संख्या लगभग बराबर-बराबर चल रही है। भिलाई में 29 अधिकारी और 28 कर्मचारी वीआर के लिए आवेदन कर चुके हैं। दूसरी ओर सेल के बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, सेलम, अलाय, इस्को बर्नपुर, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, खदान, सीएमओ, रांची यूनिट से भी आवेदन आ रहे हैं।
सेल भिलाई स्टील प्लांट में वीआर का खाता खोलवाने में कोक ओवन और एमएंडयू का बड़ा हाथ है। कोक ओवन के हिटिंग रेगुलेशन और एमएंडयू से 7 कर्मचारियों ने पहले दिन ही आवेदन कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा को काफी पीछे धकेला, कांग्रेस भी खतरे में, 11.1M followers, सदस्य बनने की अजीब शर्तें
सेल में मैनपॉवर कास्ट कम करने के लिए वीआर स्कीम को लागू किया गया है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक खुद लगातार रिव्यू मीटिंग के जरिए उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाए हुए हैं। सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह लगातार वीआर को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: पहले दिन भिलाई स्टील प्लांट के 34 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भरा VR Scheme फॉर्म, SAIL में 100 तक