SAIL VRS 2026: बीएसपी के 116 अधिकारी-कर्मचारी जून में और जुलाई में 90 कार्मिक होंगे कंपनी से अलग

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-वीआरएस के जरिए इस माह 116 अधिकारी और कर्मचारी कंपनी की सेवा से अलग हो जाएंगे। इसी तरह 90 कार्मिक जुलाई में वीआर के जरिए खुद को अलग करने वाले हैं। इनका विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। सेल भिलाई स्टील प्लांट से जून में रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ वीआरएस लेने वाले भी अपनी सेवा को समाप्त करेंगे। बीएसपी के 116 कार्मिकों को जून में विदाई देने की तैयारी शुरू

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-वीआरएस के जरिए इस माह 116 अधिकारी और कर्मचारी कंपनी की सेवा से अलग हो जाएंगे। इसी तरह 90 कार्मिक जुलाई में वीआर के जरिए खुद को अलग करने वाले हैं। इनका विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। सेल भिलाई स्टील प्लांट से जून में रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ वीआरएस लेने वाले भी अपनी सेवा को समाप्त करेंगे। बीएसपी के 116 कार्मिकों को जून में विदाई देने की तैयारी शुरू हो गई है। बकायदा एक-एक कार्मिकों का फाइनल पेमेंट आदि का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township के 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर आफत, लाइसेंस आवासों को नोटिस, विधायक देवेंद्र यादव ने खोला मोर्चा, आ रहे घर-घर सेल प्रबंधन की ओर से 20 मई से 20 जुलाई तक वीआर के लिए आवेदन मांगा गया है। अगले माह तक आवेदन किए जाएंगे। जुलाई में आवेदन करने वालों को भी दो माह का समय दिया जाएगा। 20 मई से आवेदन करने वालों को मौका दिया गया था कि वह कंपनी छोड़ने का माह तय करें। कुछ ने जून को चुना तो कुछ ने जुलाई की अवधि तय की। इसलिए जून माह में वीआर लेने वालों की विदाई होने जा रही है। इसी तरह सेल की अन्य इकाइयों में भी वाआरएस लेने वालों को विदाई दी जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप