SAIL VR Scheme 2026: क्या सस्पेंशन लगभग तय, इसलिए 8 कर्मचारियों-अधिकारियों के VRS आवेदन खारिज

8 कार्मिकों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार और अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) से जुड़े मामले चल रहे हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर सामने आई है। विवादों में घिरे कर्मचारियों और अधिकारियों को VRS का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रबंधन ने ऐसे कई कार्मिकों के आवेदन खारिज कर दिए हैं। जिन कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार या अनुशासनात्मक कार्रवाई के मामले चल रहे हैं, उन्हें VRS देकर कंपनी से बाहर नहीं किया जाएग

  • 8 कार्मिकों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार और अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) से जुड़े मामले चल रहे हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर सामने आई है। विवादों में घिरे कर्मचारियों और अधिकारियों को VRS का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रबंधन ने ऐसे कई कार्मिकों के आवेदन खारिज कर दिए हैं। जिन कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार या अनुशासनात्मक कार्रवाई के मामले चल रहे हैं, उन्हें VRS देकर कंपनी से बाहर नहीं किया जाएगा। पहले उनके मामलों का निपटारा होगा। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। 20 मई से 20 जुलाई तक वीआर आवेदन की तारीख तय है। ये खबर भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद अमरेंदु प्रकाश अब हिंदुस्तान जिंक के Chief Executive Officer, सेल के पूर्व सीएमडी ने मकान किया सरेंडर, 35 का रिश्ता टूटा ताजा मामला भिलाई स्टील प्लांट का है। यहां 8 कार्मिकों के VRS आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। आवेदन खारिज होते ही कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ गई है। प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि जिन कार्मिकों के खिलाफ जांच या विभागीय कार्रवाई चल रही है, उन्हें फिलहाल VRS नहीं दिया जाएगा। जब तक जांच और संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आवेदन लंबित या निरस्त ही रहेगा। भिलाई स्टील प्लांट में अब तक करीब 106 VRS आवेदन मंजूर हो चुके हैं। शुरुआत में VRS लेने वालों की संख्या लगभग 200 तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद में कई कर्मचारियों ने अपने आवेदन वापस ले लिए। ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate इसी वजह से वर्तमान में VRS आवेदनों की संख्या घटकर करीब 155 रह गई है। जिन आवेदनों में कमी आई है, उनमें उन 8 कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिनके आवेदन प्रबंधन ने खारिज कर दिए हैं। बीएसपी मामलों के जानकार के अनुसार इन 8 कार्मिकों के खिलाफ विजिलेंस, भ्रष्टाचार और अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) से जुड़े मामले चल रहे हैं। ऐसे मामलों में कंपनी आमतौर पर VRS की अनुमति नहीं देती। ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर पहले जांच पूरी की जाती है और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। सूत्रों का दावा है कि इनमें से कुछ मामलों में सस्पेंशन या अन्य कड़ी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग