CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

सेल के नए डायरेक्टर फाइनेंस के रूप में प्रवीण कुमार के नाम पर लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने मुहर लगा दी है। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल को नए डायरेक्टर फाइनेंस मिल गए हैं। प्रवीण कुमार राय के नाम पर लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने मुहर लगा दी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बा

  • सेल के नए डायरेक्टर फाइनेंस के रूप में प्रवीण कुमार के नाम पर लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने मुहर लगा दी है।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल को नए डायरेक्टर फाइनेंस मिल गए हैं। प्रवीण कुमार राय के नाम पर लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने मुहर लगा दी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद वह कार्यभार संभालेंगे। आखिर प्रवीण कुमार राय अचानक से सुर्खियों में कैसे आए। इसका जवाब सूचनाजी.कॉम ने तलाशा। बतौर कर्मचारी 1993 में बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम 1 से कॅरियर शुरू करने वाले प्रवीण कुमार सीधे डायरेक्टर फाइनेंस की कुर्सी तक पहुंचने जा रहे हैं। काबिलियत के बल पर मुकाम हासिल करने की बात करीबी लोग कर रहे हैं। वहीं, चयन की खबर लगते ही कइयों के होश उड़े हुए हैं। हर तरफ यही बात कही जा रही है कि प्रतिभा का चयन सही होने का बेहतरीन रिजल्ट सोमवार को दिखा है। सेल के इतिहास में पहली बार किसी जीएम का चयन डायरेक्टर पद पर किया गया है। सीजीएम के रूप में चयन होते रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली बीएसएल से पढ़ाई और नौकरी की शुरुआत सेल के नए डायरेक्टर फाइनेंस ने बीएसएल के सेक्टर 11 स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। सेक्टर 8 स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। बोकारो के आइसीडब्ल्यूएआई से उन्होंने कॉस्टिंग की पढ़ाई पूरी की। बोकारो से ही हॉयर एजुकेशन भी लिए। बीएसएल के कोल्ड रोलिंग मिल-सीआरएम 1 में 1993 में एस-3 में बतौर कर्मचारी कॅरियर की शुरुआत की थी। इंटरनल एग्जाम से एसओटी यानी एस-6 ग्रेड तक पहुंचे थे। 1998 में एसओटी आपरेटिव बने थे। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP आइसीडब्ल्यूएआई बाद सेल में ही इंटरव्यू दिए। अधिकारी बने। ज्वाइनिंग हुई। सन 2000 में भद्रावति स्टील प्लांट में सेवा दे चुके हैं। 2001 में बोकारो स्टील प्लांट में उनकी पदस्थापना हुई जूनियर मैनेजर फाइनेंस के रूप में। 2014 से 2017 तक मोजाबिक में सेल-कोल इंडिया, एनटीपीसी के ज्वाइंट वेंचर में भी सेवा दे चुके हैं। इसके बाद बोकारो स्टील प्लांट के फाइनेंस डिपार्टमेंट से जुड़े रहे। इसी साल अगस्त में ही बोकारो से ट्रांसफर होकर भिलाई स्टील प्लांट आए। ईआरपी टीम का हिस्सा बने। जनवरी 1932 में रिटायरमेंट है। कॉस्ट एकाउंटिंग की पढ़ाई के बाद सीआइएमए इंग्लैंड के प्रोगाम को क्वालिफाई भी किए। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR पढ़ाई और नौकरी साथ-साथ चलती रही सेल के डायरेक्टर फाइनेंस के रूप में चयनित प्रवीण कुमार के नजदीकी बीएसएल ओए के महासचिव व सेफी उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय बताते हैं कि बहुत ही मेहनती हैं। प्रवीण कुमार राय ने बोकारो स्टील प्लांट से अपनी सेवा प्रारंभ की। अपनी पढ़ाई को सेवा के दौरान भी जारी रखे। और उन्होंने कई तरह की डिग्रियां हासिल कीं। शिक्षा के क्षेत्र में काफी इनकी रुचि रही है। भरपूर मेहनत करते हैं। नई-नई चीजों को जानने और कार्य करने में लगे रहते हैं। इनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री एमबीबीएस करने के पश्चात विजयवाड़ा से पीजी कर रही है। बेटा रिम्स रांची में एमबीबीएस के सेकंड इयर का छात्र है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र बोकारो के सावड़ा ग्राम से ताल्लुक प्रवीण कुमार बोकारो के सावड़ा ग्राम से ताल्लुक रखते हैं। चयन की खबर लगते ही गांव में खुशियों का माहौल है। मिठाइयां बांटी जा रही है। वहीं, बीएसएल के फाइनेंस डिपार्टमेंट में अजय कुमार पांडेय ने भी मिठाई बांटी है। इनके पिता सेक्टर 4जी में रहते हैं। सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, वाइस चेयरमैन अजय कुमार पांडेय, बीएसएल ओए अध्यक्ष एके सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल