बीएसएल में मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू, हेल्पलाइन नंबर जारी

मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) द्वारा वर्तमान मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण आगामी अवधि, अर्थात 11 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2026 तक के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवधि के लिए बीमा प्रदाता के रूप में मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है। ये खबर भी पढ़ें:

  • मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) द्वारा वर्तमान मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण आगामी अवधि, अर्थात 11 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2026 तक के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवधि के लिए बीमा प्रदाता के रूप में मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही योजना के अंतर्गत वार्षिक प्रीमियम आयु के अनुसार निर्धारित किया गया है. 70 वर्ष से कम आयु के सदस्य के लिए यह ₹10,011 है, वहीं 70 से 80 वर्ष के बीच आयु वाले सदस्य के लिए ₹6,861 निर्धारित किया गया है। 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य के लिए यह राशि ₹100 रखी गई है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2025-26:  100 रुपए तक के प्रीमियम पर कराइए इलाज, ये तारीख है खास सदस्य योजना का नवीनीकरण https://sailenrollment.mdindia.com पर जाकर कर सकते हैं। लॉगिन हेतु सदस्य अपने MIN को यूज़र आईडी तथा सेवा रिकॉर्ड के अनुसार जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में उपयोग करें. वे सदस्य जो पूर्व में योजना में शामिल नहीं हुए हैं या समय पर नवीनीकरण नहीं कर सके हैं, वे "गैप केस" श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला इसके लिए उन्हें सहयोग पोर्टल https://www.sahyog.bokarosteel.in पर जाकर "Mediclaim→ Gap Case Mediclaim Form" भरना होगा। इस श्रेणी में सदस्यता लेने के लिए निर्धारित प्रीमियम की दोगुनी राशि का भुगतान करना अनिवार्य है। ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की वेबसाइट www.sail.co.in तथा सहयोग पोर्टल sahyog.bokarosteel.in पर उपलब्ध है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant  ने संयुक्त यूनियन से कहा-हड़ताल अवैध, कर्मियों को जबरन रोकने पर होगा सख्त एक्शन किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए 8986876252,8986875050, 06542–240273 अथवा 06542–280232 पर संपर्क किया जा सकता है। यदि नवीनीकरण के दौरान कोई जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण प्रदान की जाती है, तो ऐसी स्थिति में सेल/बीएसएल किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा। ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित