Steel Authority Of India Limited की चेयरमैन सोमा मंडल आज से 3 दिन तक DSP, ASP और ISP की मेहमान, कर्मचारी करेंगे 39 माह के बकाया एरियर की मांग
दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर और अलॉय स्टील प्लांट के उत्पादन और प्रोजेक्ट पर चर्चा, प्रतिनिधियों से करेंगी बातचीत। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) की चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट का आखिरकार दौरा अब होने जा रहा है। 17 से 19 मार्च तक दोनों प्लांट का दौरा प्रस्तावित था। किन्हीं कारणों से दौरा स्थगित कर दिया गया था। अब शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे पहले दुर्गापुर स्टील प्लांट पहुंच रही ह
- दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर और अलॉय स्टील प्लांट के उत्पादन और प्रोजेक्ट पर चर्चा, प्रतिनिधियों से करेंगी बातचीत।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) की चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट का आखिरकार दौरा अब होने जा रहा है। 17 से 19 मार्च तक दोनों प्लांट का दौरा प्रस्तावित था। किन्हीं कारणों से दौरा स्थगित कर दिया गया था। अब शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे पहले दुर्गापुर स्टील प्लांट पहुंच रही हैं। रविवार दिन में कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट का मकान है या कब्रिस्तान, समस्याओं का नहीं समाधान
शुक्रवार शाम साढ़े 6.30 बजे चेयरमैन एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शाम 7 बजे दुर्गापुर हाउस में डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह समेत सभी ईडी व विभाग प्रमुख स्वागत करेंगे। इसके बाद यंग मैनेजर्स, महिला अधिकारियों से बाचतीत करेंगी। आफिसर्स एसोसिएशन, ट्रेड यूनियनों/एससी-एसटी फेडरेशन/डिप्लोमा इंजीनियरों के प्रतिनिधियों से बातचीत होगी। शाम 7.30 बजे चेयरमेन डीएसपी मुख्य अस्पताल का दौरा करेंगी।
शनिवार सुबह दुर्गापुर हाउस में पौधारोपण के बाद डीएसपी महिला समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात और गतिविधियों का जायजा लेंगी। 9.15 बजे इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के लिए डीएसपी से रवाना होंगी। रास्ते में रामकृष्ण मिशन आसनसोल में भी कुछ समय बिताएंगी। आइटीआई सेंटर में सीएसआर गतिविधियों का जायजा लेंगी। यहां से निकलने के बाद बर्नपुर महिला समिति के पदाधिकारियों से बाचतीम होगी।
साढ़े 11 बजे से प्लांट विजिट शुरू होगा। एसएमएस के आरएच डीगैसर और प्रोजेक्ट साइट को देखेंगी। दोपहर 12 से 12.20 बजे तक युवा अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद महिला अधिकारियों, प्रोजेक्ट टीम के सदस्यों, ट्रेड यूनियनों, ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।
दोपहर 3.15 बजे चेयरमैन आइएसपी से दुर्गापुर हाउस के लिए रवाना हो जाएंगी। शाम सवा 4 बजे डीआइसी आफिस में अलॉय स्टील प्लांट की समीक्षा आदि की जाएगी। शाम साढ़े 7 बजे स्टील प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएसपी, एएसपी, डीएसपी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
रविवार सुबह 8.30 बजे दुर्गापुर से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगी।