उत्पादन संबंधी पे के लिए SMS-2 और CCS में तगड़ा प्रदर्शन
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। BSL अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) के आह्वान पर SMS-2 और CCS के कर्मियों ने उत्पादन से संबंधित पे के लिए तगड़ा प्रदर्शन किया। SMS-2 और CCS डिपार्टमेंट के अनेक अनुभागों में सेवारत कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक ऑफिस के समक्ष पहली बार बड़ी संख्या में जुट कर अपनी मांगों के लिए आक्रोश व्यक्त किया गया। ये खबर भी पढ़ें : MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान BAKS के पदाधिकारियों ने कहा कि SAIL मैनेजमेंट के द्वारा तीन यूनिय
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। BSL अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) के आह्वान पर SMS-2 और CCS के कर्मियों ने उत्पादन से संबंधित पे के लिए तगड़ा प्रदर्शन किया। SMS-2 और CCS डिपार्टमेंट के अनेक अनुभागों में सेवारत कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक ऑफिस के समक्ष पहली बार बड़ी संख्या में जुट कर अपनी मांगों के लिए आक्रोश व्यक्त किया गया। ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान BAKS के पदाधिकारियों ने कहा कि SAIL मैनेजमेंट के द्वारा तीन यूनियनों की सहमति और NJCS संविधान का उल्लंघन कर एकतरफा ढंग से एएसपीएलआईएस फॉर्मूले (ASPLIS Formula) को लागू करने से सभी BSL कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त हैं। एक ओर कोयला, नालको, टाटा स्टील, NMDC कर्मचारियों (NMDC Employee) को लाखों रुपए का बोनस के तौर पर भुगतान किया जा रहा हैं तो दूसरी ओर SAIL कर्मचारियों को केवल 20 हजार रुपए से लेकर 23 हजार रुपए देकर उनके हक से वंचित किया जा रहा हैं। ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री के साथ बैठक में छाया रहा 39 महीने के एरियर्स का मुद्दा सभा में BAKS के अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि बीते तीन वर्षों से SAIL का टर्नओवर एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हैं। साथ ही छह वर्षों का एबीटा 79,000 करोड रुपए से ज्यादा हैं। इसके बावजूद भी हमें बोनस के तौर पर सीमित राशि दी जा रही हैं। ये खबर भी पढ़ें: Big News : सेंट्रल स्टील मिनिस्टर के साथ SAIL चेयरमैन पहुंचे भिलाई, प्लांट विजिट के बाद अफसरों से होगी चर्चा उन्होंने कहा कि पांचों NJCS यूनियनों ने आपस में मिलीभगत करके एक ओर प्रबंधन के प्रपोजल का सपोर्ट किया हैं तो दूसरी ओर कर्मियों के साथ छलावा भी किया जा रहा हैं। BAKS के महासचिव दिलीप कुमार ने बताया कि उत्पादन संबंधित पे कर्मियों का अधिकार हैं। छोटे अधिकारी से लेकर चेयरमैन तक को पीबीटी का पांच फीसदी PRP के तौर पर कम्पनी कभी घाटे में नहीं आती हैं मगर कर्मियों के लिए घाटे का रोना अब नहीं चल पाएगा। ये खबर भी पढ़ें: Big News : PCC प्रभारी ने ली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बनी रणनीति उपाध्यक्ष मो.मुस्ताक आलम, वरिष्ठ सदस्य अर्जुन महतो, संजय कुमार, रवि ने भी संबोधित किया। अपनी मांगों के लिए उपस्थित कर्मचारी समूह ने जमकर नारेबाजी भी की। ये खबर भी पढ़ें: कॉमरेड सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि