Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG BREAKING: NMDC नगरनार स्टील प्लांट को बेचने को लेकर आ गया बड़ा Update, कांग्रेस बोली-हर सूरत में बिक्री का करेंगे विरोध
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG BREAKING: NMDC नगरनार स्टील प्लांट को बेचने को लेकर आ गया बड़ा Update, कांग्रेस बोली-हर सूरत में बिक्री का करेंगे विरोध

20/08/2024 1 minute read
Big-update-regarding-sale-of-NMDC-Nagarnar-Steel-Plant
  • भूपेश सरकार ने केन्द्र को दिया था प्रस्ताव, इसे बेच दें हमें। इसका संचालन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित नगरनार इस्पात संयंत्र (Nagarnar Steel Plant) को बेचने की तमाम चर्चाओं के बीच इस पर कांग्रेस का बड़ा बयान आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) ने कहा कि हम किसी भी सूरत में नगरनार प्लांट (Nagarnar Plant) बिक्री का विरोध करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: कोरबा-अम्बिकापुर और गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली तक नई रेल लाइन पर बड़ी खबर, सीएम ने पीएम को कहा-थैंक्यू

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (PCC Chief) दीपक बैज ने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने बस्तर में मौजूद नगरनार संयंत्र को बेचने की फिर से कवायदें आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना है कि 2 महीने में निविदा बुलाई जाने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस पार्टी NMDC बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र बिक्री के हर कोशिश का तगड़ा विरोध करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल मेडिक्लेम स्कीम नवीनीकरण की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 अगस्त तक करें आवेदन

इस संयंत्र के चलते बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन NMDC के नगरनार इस्पात संयंत्र (Nagarnar Steel Plant) के लिए दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से इस भूमि का उद्देश्य बस्तर का विकास किया जाना था। आदिवासियों ने अपनी भूमि मुआवजे के लिए नहीं बल्कि आगामी दिनों में उनको जॉब मिल सकें और अंचल का डेवलपमेंट हो सके, इस मकसद से जमीनों को दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने तिरंगे के साये में उत्पादन बढ़ाने और लाभ उठाने का दिया मंत्र

दीपक बैज ने कहा कि नगरनार केवल इस्पात संयंत्र ही नहीं हैं, यह बस्तर के आदिवासियों के स्वर्णिम कल की आशा हैं। यहां के निवासियों ने जॉब और छोटे-बड़े व्यापार के मौके सृजित होने की आकांक्षा के साथ इस्पात संयंत्र को बनाने में योगदान दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में 26 नवंबर के पहले हो जाएगा विधानसभा चुनाव, जानें बड़ी वजह

दीपक बैज ने कहा कि केन्द्र सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने का जो कुप्रयास कर रही हैं, कांग्रेस इसको लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में जनांदोलन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Election Update: झारखंड और महाराष्ट्र में अभी क्यों नहीं हो रहे चुनाव, खुला राज

अपने वायदे से मुकर रहे प्रधानमंत्री

PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले बस्तर के निवासियों से आमसभा में तीन अक्टूबर 2023 को वादा किया गया था कि नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर की जनता की संपत्ति हैं और इसे बेचा नहीं जाएगा। इसी दिन इस संयंत्र का प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुभारंभ भी किया था। मगर अब मोदी अपने वायदे से मुकर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: धार्मिक स्थल पर अभद्रता और कर्मचारी की मौत पर डायरेक्टर इंचार्ज का खटखटाया दरवाजा

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि नगरनार इस्पात संयंत्र को क्रय करने के विरुद्ध बस्तर के लोग विरोध में हैं। बस्तर की पब्लिक ने निजीकरण के विरुद्ध बस्तर बंद का आह्वान भी किया था।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों के लिए Digital Empowerment, Ease of Living पर ताज़ा खबर

सदन से कांग्रेस पारित कर चुकी है प्रस्ताव

बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) भूपेश बघेल (Ex CM Bhupesh Baghel) ने कई अवसरों पर निजीकरण को लेकर घोर आपत्ति जताते हुए PM को पत्र भी लिखा था। 21 फरवरी 2021 को नीति आयोग की बैठक में तो उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए PM के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि राज्य सरकार प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने इस बाबत एक प्रस्ताव भी पारित कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया था।

ये खबर भी पढ़ें: दलाल बीएसपी आवासों का ताला तोड़कर चला रहे किराए पर, 28 अनफिट ब्लॉक्स खाली

हमने खरीदने का दिया था प्रस्ताव

PCC चीफ दीपक बैज (PCC Chief Deepak Baij) ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से सरकार बनने से पहले विधानसभा में अशासकीय संकल्प लाया गया था और सरकार बनने के बाद बाकायदा शासकीय संकल्प लाकर इसको बेचने का विरोध भी किया गया था। उस संकल्प में कांग्रेस सरकार की तरफ से उल्लेख किया गया था कि अगर केन्द्र सरकार इसे बेचना ही चाहती है तो इसे राज्य सरकार से उचित मूल्य लेकर बेच दें और प्रदेश सरकार इसका संचालन करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Minimum Pension: 7500 रुपए पेंशन, सब्सिडी, ईपीएफओ, मोदी सरकार और गुस्साए पेंशनर्स

मगर केन्द्र सराकर ने रूल्स में बदलाव करके राज्य सरकार को ऑक्शन में शामिल होने से ही रोक दिया था। बैज ने कहा कि इससे स्पष्ट हैं कि केन्द्र सरकार इसे अपने मित्र उद्योगपतियों को सौंपना चाहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Periodic Labor Force Survey: श्रम मंत्रालय की आई बड़ी रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नगरनार स्टील प्लांट ने साल पलटने से पहले बनाया धांसू प्रोडक्शन रिकॉर्ड
Next: EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का चौंकाने वाला ताज़ा आंकड़ा जारी

Related Stories

INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP DGMs son Moksh Chaurasia achieved success in NEET 2026, Chaurasia community happy
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP: डीजीएम के बेटे मोक्ष चौरसिया ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, चौरसिया समाज का बढ़ाया मान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.