तालपुरी इंटरनेशनल बी ब्लॉक कॉलोनी: कार्यकारिणी निरस्त, नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश

जांच में पाया कि कुल 439 में से लगभग 104 वैध सदस्यों को वोटर लिस्ट से जानबूझकर मनमानीपूर्वक हटा गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के कर्मचारियों-अधिकारियों और दुर्ग-भिलाई के गणमान्य नागरिकों की तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक (Talpuri International Colony B Block) से बड़ी खबर है। तालपुरी बी ब्लॉक एसोसिएशन के पिछले कार्यकारिणी के चुनाव को ही निरस्त कर दिया है। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को नई सौगात दी बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने, पढ़ें पूर्व सुनील

  • जांच में पाया कि कुल 439 में से लगभग 104 वैध सदस्यों को वोटर लिस्ट से जानबूझकर मनमानीपूर्वक हटा गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के कर्मचारियों-अधिकारियों और दुर्ग-भिलाई के गणमान्य नागरिकों की तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक (Talpuri International Colony B Block) से बड़ी खबर है। तालपुरी बी ब्लॉक एसोसिएशन के पिछले कार्यकारिणी के चुनाव को ही निरस्त कर दिया है। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को नई सौगात दी बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने, पढ़ें पूर्व सुनील चौरसिया ने आरोप लगाया था कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली,गबन व मनमानी की गई थी। पंजीयक फर्म एवं सोसायटी रायपुर के समक्ष अपील दायर की गई थी। सुनील चौरसिया ने बताया कि अपील पर लंबी सुनवाई के बाद 29.04.25 को पंजीयक फर्म एवं सोसाइटी रायपुर द्वारा आदेश पारित कर आरोप को सही पाते हुए चुनाव को अमान्य कर दिया। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो इस्पात संयंत्र में रोको-टोको अभियान, धरे गए कर्मचारी-अधिकारी जांच में पाया कि कुल 439 में से लगभग 104 वैध सदस्यों को वोटर लिस्ट से जानबूझकर मनमानीपूर्वक हटाकर एकतरफा निर्विरोध फर्जी कार्यकारिणी गठित की गई, जिसे अमान्य कर दिया गया। अब मनमानी पूर्वक हटाये गए इन सभी 104 सदस्यों को वोटर लिस्ट में शामिल कर नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश पारित किए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो इस्पात संयंत्र में रोको-टोको अभियान, धरे गए कर्मचारी-अधिकारी इसके अलावा, क्लब हाउस से प्राप्त राशि को एसोसिएशन की CA ऑडिट रिपोर्ट में नहीं दर्शाने की शिकायत को भी पंजीयक ने जांच में सही पाया है। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को नई सौगात दी बीएसपी के भावी डायरेक्टर इंचार्ज ने, पढ़ें

पुनः उच्च अपील की तैयारी

सुनील चौरसिया ने बताया कि उन्होंने कार्यकारिणी के समस्त कार्यों की निष्पक्ष जांच और चुनाव की निगरानी के लिए प्रशासक नियुक्त करने की मांग की थी, जिसे पंजीयक ने अस्वीकार कर दिया। अब वे इस निर्णय के खिलाफ उच्च अपील में जाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही, चुनाव में हुई धांधली और आर्थिक हेराफेरी व अनियमितताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु कानूनी सलाह भी ली जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: BSL DIC कर्मचारियों से सेल्फ डेवलपमेंट, बेस्ट प्रैक्टिसेज, डिजिटलाइजेशन और AI पर रूबरू

नियम-कानून को ताक पर रखकर

तालपुरी रेसिडेंट्स एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया का कहना था कि इस अपील के पीछे उनका और कालोनीवासियों के बुद्धिजीवियों यह उद्देश्य था कि–कालोनी में स्वच्छ, पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रशासन स्थापित हो व कानून का राज हो। नियम-कानून को ताक पर रखकर चलने वाले तानाशाही रवैये पर रोक लगे। कालोनी का वातावरण सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण व विकासोन्मुखी बना रहे। ये खबर भी पढ़ें: सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए पूंजी जुटाने को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप्स के लिए ऋण गारंटी योजना के विस्तार को अधिसूचित किया