भिलाई में तपन सेन दहाड़े: निजीकरण की आंच से CMD भी नहीं बच पाएंगे, कर्मचारी लेकर रहेंगे एरियर
हिंदुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन सीटू के 19वें त्रैवार्षिक सम्मेलन से बड़ा संदेश सेल कर्मचारियों को दिया गया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन सीटू के 19वें त्रैवार्षिक सम्मेलन से बड़ा संदेश सेल कर्मचारियों को दिया गया है। स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-एसडब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष और सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तपन सेन भिलाई में जमकर दहाड़े। उन्होंने कर्मचारियों के बीच पनप रही हताशा को मिटाने का दम भरा। साथ ही सेल के सीएमडी को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दे दी
- हिंदुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन सीटू के 19वें त्रैवार्षिक सम्मेलन से बड़ा संदेश सेल कर्मचारियों को दिया गया है।
सीटू सदस्यों को संबोधित करते हुए तपन सेन ने SAIL, एरियर, NJCS, मोदी सरकार पर खुलकर बोले। उन्होंने सेल कर्मचारियों के बीच हताशा पैदा की जा रही है कि सरकार और सेल प्रबंधन जो चाहे, वही होगा, अब कुछ मिलने वाला नहीं है। एरियर को लेकर प्रबंधन का रवैया साफ हो चुका है। हम सबको सबसे पहले इसी हताशा के खिलाफ लड़ना है। जो चाहे सरकार और सेल प्रबंधन कर लेगी, ऐसा नहीं होने देना है।
वेतन समझौता पर पूर्व सांसद तपन सेन ने कहा-एमओयू पर साइन करने वाले नासमझी में साइन कर दिए, आज उन्हें भी आज पछतावा हो रहा है। साइन करने वाले यूनियन नेता भी अफसोस कर रहे हैं। सीटू संघर्ष का रास्ता कभी नहीं छोड़ता है। बकाया एरियर लेकर रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Officers Association-Retired: बीएसएल के पूर्व अधिकारियों का परिवार संग जमावड़ा, कुछ वापस करने का तैयार
सेल में तेजी से हो रहे निजीकरण की प्रक्रिया पर तपन सेन बोले-जिस तरह से निजीकरण को लेकर प्रक्रिया सरकार अपना रही है। यही हालात रहे तो सीएमडी भी इससे बच नहीं पाएंगे। उनकी कुर्सी को सेफ नहीं रह पाएगी। आउट सोर्स करने की आंच कुर्सी तक आएगी। उस दिन आपके लिए लड़ने वाला कोई नहीं बचेगा।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिला नया Director Commercial, सीजीएम टीएन नटराजन के नाम पर लगी मुहर
