कब्जेदारों पर कार्रवाई करने पहुंचे BSP कर्मचारी-अधिकारी को भद्दी-भद्दी गाली, घसीटकर मारने की धमकी, होगा FIR

घसीट-घसीट कर मारने की धमकी तथा कार्यवाही में बाधा उत्पन्न किया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) की जमीन और आवासों से कब्जेदारों को बेदखल करने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कब्जेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इससे गुस्साए कुछ कब्जेदारों और अवांछनीय तत्वों ने बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों को भद्दी-भद्दी गाली दी। विवाद किया ताकि कार्रवाई प्रभावित हो सके। ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant ने संयुक्त यूनियन से कहा-हड़ता

  • घसीट-घसीट कर मारने की धमकी तथा कार्यवाही में बाधा उत्पन्न किया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) की जमीन और आवासों से कब्जेदारों को बेदखल करने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कब्जेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इससे गुस्साए कुछ कब्जेदारों और अवांछनीय तत्वों ने बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों को भद्दी-भद्दी गाली दी। विवाद किया ताकि कार्रवाई प्रभावित हो सके। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant  ने संयुक्त यूनियन से कहा-हड़ताल अवैध, कर्मियों को जबरन रोकने पर होगा सख्त एक्शन सम्पदा न्यालय के आदेश के अनुपालन में इनफ़ोर्समेंट विभाग की टीम द्वारा सेक्टर 2 में रोड के किनारे अवैध रूप से बने बॉस बल्ली हटाने का कार्य किया जा रहा था, तभी HSCL आवास निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने कुछ साथियो के साथ आकर कार्यवाही कर रहे कर्मियों को भद्दी भद्दी गालियां दी और दुर्व्यहार किया। ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित घसीट-घसीट कर मारने की धमकी तथा कार्यवाही में बाधा उत्पन्न किया। अवैध दूकानदारों को इनफ़ोर्समेंट विभाग के कर्मियों पर पत्थर चला कर मारने को कहा और उकसाया। धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। इस व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी सेक्टर 6 में कार्यवाही के दौरान इसी प्रकार उत्पात मचाया था। ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के कार्मिक लोकसेवक के दायरे में आते हैं। गाली-गलौज व देख लेने की धमकी दी गयी। तत्काल घटना की सूचना आईज़ी दुर्ग रेंज, कलेक्टर दुर्ग, एसएसपी दुर्ग तथा भिलाई इस्पात सयंत्र के उच्च प्रबंधन को दी गयी। ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान बीएसपी द्वारा FIR दर्ज करने हेतु घटना की लिखित शिकायत भट्टी थाने में की गई है। एडिशनल एसपी (शहर) सुखनन्दन राठौड़ तथा सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारीतथा भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू को भी अवगत कराया गया। ऑफिसर एसोसिएशन, भिलाई इस्पात सयंत्र के अध्यक्ष तथा सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने घटना की निंदा की। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल