बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस
हादसे पर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन का आधिकारिक बयान आया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel Plant) के मर्चेंट मिल में बीती रात हादसा हुआ। मजदूर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन, फिलहाल, सारी प्रक्रिया को रोक दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें : SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के पदाधिकारियों को BSP ED HR पवन कुमार का खास मंत्र, पढ़ें डिटेल परिवार की मांग है कि 20 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी दी जाए। बीएसपी की तरफ से आश्रित को नौकर
- हादसे पर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन का आधिकारिक बयान आया है।
ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला
ग्रीप स्ट्रैपिंग के ठेका श्रमिक ओम प्रकाश (54 वर्षीय) की मौत हुई है। ठेका कंपनी ने 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा नहीं कराया था। इसलिए कंपनी ने 10 लाख इंश्योरेंस का और ढाई लाख रुपए अंतिम संस्कार के लिए देने की बात कही। परिवार वालों का कहना है कि 10 लाख रुपए इंश्योरेंस का और 10 लाख रुपए दुर्घटना के मुआवजा के रूप में दिया जाए, तभी वह लाश उठाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे
इस विवाद के बीच यह सामने आई कि क्रेन ऑपरेशन का कार्य दूसरी ठेका एजेंसी करती है। उसकी गलती की वजह से हादसा हुआ है। इसलिए उसे बुलाया जाए। संयुक्त यूनियन के नेताओं ने इस एजेंसी को भी बुलाया है, ताकि आगे की बातचीत तय की जा सके।
ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया लिमिटेड: डब्ल्यूसीएल में हैप्पी स्कूल परियोजना शुरू
इधर-बीएसपी प्रबंधन की ओर से दिए गए आफर लेटर में आश्रित को जाँच के बाद नियुक्ति वाले कलम हटाने की मांग परिवार ने की। संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने कहा कि तमाम ठेका श्रमिकों का सामूहिक बीमा होना चाहिए, ताकि दुर्घटना में मृत्यु पर विवाद न हो। अगर, किसी का बीमा नहीं हुआ है तो इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार माना जाए।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान