क्या SAIL में 100 से ज्यादा अधिकारियों का होगा इंटर प्लांट ट्रांसफर, Bhilai Township में उथल-पुथल, 38 और कर्मचारियों का होगा तबादला

ई-6 या इससे ऊपर के ग्रेड के अधिकारियों को दूसरे प्लांट में भेजा जाएगा। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। 100 से ज्यादा अधिकारियों का इंटर प्लांट ट्रांसफर होने वाला है। इसको लेकर प्लांट स्तर पर तैयारियां चल रही है। अब देखना ये है कि लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लिस्ट फाइनल करके सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसकी पुष्टि इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर प्रबंधन ने भी कर दी है। सेल आइएसपी मे

  • ई-6 या इससे ऊपर के ग्रेड के अधिकारियों को दूसरे प्लांट में भेजा जाएगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। 100 से ज्यादा अधिकारियों का इंटर प्लांट ट्रांसफर होने वाला है। इसको लेकर प्लांट स्तर पर तैयारियां चल रही है। अब देखना ये है कि लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लिस्ट फाइनल करके सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसकी पुष्टि इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर प्रबंधन ने भी कर दी है। सेल आइएसपी में कैपिटल रिपेयर चल रहा है। इसकी वजह से प्रबंधन फिलहाल, किसी अधिकारी को सेल के दूसरे प्लांट में भेजने के मूड में नहीं है। इसलिए कैपिटल रिपेयर का कार्य पूरा होने के बाद ही लिस्ट जारी की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL में आएगा भूचाल! 3 साल के हादसों और मौत की फाइलें फिर खुलेंगी, जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज ई-6 या इससे ऊपर के ग्रेड के अधिकारियों को दूसरे प्लांट में भेजा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को सेल बोकारो, राउरकेला, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस लिस्ट में कइयों का नाम शामिल नहीं है। सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक इंटर प्लांट ट्रांसफर की लिस्ट आने तक इंतजार कीजिए। कई चर्चित चेहरों को दूसरे प्लांट में भेजा सकता है। ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट वहीं, सेल अधिकारियों का कहना है कि सीजीएम प्रमोशन के लिए नियम है कि दो प्लांट का कार्य अनुभव जरूरी है। अब इस पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। इसकी तैयारी अभी से शुरू की जा रही है ताकि आने वाले समय में सीजीएम की तलाश आसानी से हो सके। भिलाई के अधिकारियों को बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, आइएसपी आदि प्लांट भेजा सकता है। इसी तरह वहां के अधिकारी को भिलाई लाया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात इधर-टाउनशिप में लंबे समय से जमे कर्मचारियों के ट्रांसफर लिस्ट भी जारी होने लगे हैं। भिलाई टाउनशिप के 10 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है। जबकि कुल संख्या 48 कर्मचारियों की बताई जा रही है। इस तरह 38 अन्य कर्मचारियों को टाउनशिप से हटाकर प्लांट या अन्य विभगों में भेजा जाएगा। बता दें कि इस लिस्ट में प्रोजेक्ट के कर्मचारियों का नाम शामिल नहीं होगा। ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?