भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट का ठेका मजदूर जख्मी हो गया है। साइकिल से जाते समय रेल मिल के पास वह गिर पड़ा। किसी वाहन ने ठोकर मारी या अनियंत्रित होकर गिरा, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जख्मी हालत में मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से सेक्टर 9 हॉस्
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट का ठेका मजदूर जख्मी हो गया है। साइकिल से जाते समय रेल मिल के पास वह गिर पड़ा। किसी वाहन ने ठोकर मारी या अनियंत्रित होकर गिरा, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जख्मी हालत में मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर दर्द से काफी तड़प रहा था। बहुत बेचैन था। हाथ-पैर पटक रहा था। चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल करते ही आइसीयू में भर्ती किया है। ये खबर भी पढ़ें: अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित बीएसपी कार्मिकों के अनुसार आरईडी में कार्यरत 29 वर्षीय ठेका मजदूर अजीत कुमार विक्स कंपनी के अधीन काम करते हें। मर्चेंट मिल में किसी काम के लिए भेजा गया था। साइकिल से जा रहे थे। रेल मिल के पास वह जख्मी हालत में सड़क किनारे गिरे पाए गए। चेहरे, सिर और छाती में चोट लगी है। खबर लगते ही बीएसपी के विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंच गए थे। घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मजदूर आइसीयू में है। इसलिए बहुत ज्यादा डिटेल बाहर नहीं आ सका है। मजदूर के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें: BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई