Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • खबरदार…! बोरिया गेट पर की ये गलती तो कटेगा 5 हजार तक का चालान, इधर-ताले में महिला शौचालय
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

खबरदार…! बोरिया गेट पर की ये गलती तो कटेगा 5 हजार तक का चालान, इधर-ताले में महिला शौचालय

19/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Beware.-This-mistake-at-Boria-Gate-will-result-in-a-challan-of-up-to-Rs-5000-womens-toilet-in-locks
  • ऑनलाइन चालान पेमेंट के लिए स्कैनर भी रखा गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के प्रवेश द्वार बोरिया गेट के बाहर का नजारा अब बदला-बदला से दिखने लगा है। ड्यूटी टाइम में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क पर कब्जे की तस्वीर काफी हद तक नहीं दिख रही है। चौराहे की चौड़ाई इतनी बढ़ चुकी है कि देखने वालों का इसका एहसास खुद-ब-खुद हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: आग और गैस के बीच से घायलों को निकाल लाए…!

शहर की पहली यातायात पुलिस इसी चौक पर बनाई गई है। इसका कामकाज शुरू हो चुका है। यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर एक्शन हो रहा है। बुधवार सुबह ही दो भारी वाहनों का चालान काट आगाज हो गया। आदत के मुताबिक नो पार्किंग जोन में ट्रक खड़ा करके चालक चला गया। यातायात पुलिस के जवानों ने इंतजार किया, जैसे ही चालक आया, तत्काल चालान की रसीद थमा दी गई। ऑनलाइन चालान पेमेंट के लिए स्कैनर भी रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 6 क्रेडिट सोसाइटी ने दिया चेक, आपने लिया क्या…

300 से लेकर 5000 तक का चालान यहां किया जाएगा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा पार्किंग बनाई गई है, जिसमें पहली बार 60 से ज्यादा ट्रक खड़े दिखे। एक चालक ने कहा-प्लांट में दाखिल होने का पेपर तैयार होने के बाद ही यहां से ट्रक बाहर निकाला जाता है। इससे पहले ट्रक को बाहर निकालकर सड़क पर अब नहीं रोकते। अगर, ऐसा करते हैं तो 2200 रुपए का चालान कट जाएगा। इससे बचने के लिए हम लोग पार्किंग में ही इंतजार करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: विधायकजी ने सजाई तगड़ी फिल्डिंग, जमीन पर ही लगने लगी चौपाल

इसी पार्किंग के बाहर बीएसपी की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है। यहां पुरुषों का शौचालय खुला दिखा,जबकि महिला शौचालय पर ताला लगा था। वहां मौजूद, एक बंदे से जब इसके बारे में सूचनाजी.कॉम ने पूछा तो वह फौरन चाबी लेकर आया और ताला खोलकर चला गया। ताले में शौचालय को देख हैरानी हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के अस्पताल गंभीर रूप से बीमार, इलाज का आश्वासन, हेल्थ सेंटर होंगे अपग्रेड, इन पदों पर भर्ती भी…

किसने आदेश दिया है, इसका जवाब वह नहीं दे सका। फिलहाल, बोरिया गेट का नजारा काफी बदला-बदला है। बता दें कि यहां यातायात पुलिस चौकी का उद्घाटन आइपीएस डाक्टर अभिषेक पल्लव व बीएसपी के ईडी एमएम एम चक्रवर्ती के हाथों दो दिन पूर्व किया गया था। हादसों को रोकने के लिए प्रयास किया गया है। महज 48 घंटे के भीतर यहां पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई। भट्‌ठी थाना टीआई केके कुशवाहा खुद यहां राउंड लगाकर संदेश देते हैं कि पुलिस ने नजर रखी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: NIT रायपुर ने NIPM को 2 रन से हराया, 51 रन बनाकर तेजकरण बने मैन ऑफ द मैच

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: आग और गैस के बीच से घायलों को निकाल लाए…!
Next: EPS 95: EPFO पोर्टल पर ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब 25 अप्रैल तक भरें, SAIL ने बढ़ाई तारीख

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.