भिलाई न्यूज: नल खोलते आता है इतना खौलता पानी कि पक जाए चावल
भिलाई पॉवर हाउस स्थित घर में बोर से आ रहा गर्म पानी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान करने वाली खबर है। भिलाई पॉवर हाउस स्थित एक आवास में नल खोलते ही खौलता हुआ पानी आ रहा है। सामान्य मौसम में इस तरह खौलता पानी आता देख हर कोई हैरान है। घर वाले इस पानी को पी भी नहीं पा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: केंद्र सरकार-EPFO पर पेंशनर्स ने ऐसा कहा…आपको भी आएगा गुस्सा दहशत का माहौल है। बोरिंग का पानी खौलता हुआ क्यों आ रहा है, इसकी जांच के लिए टीम पहुंची। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकान
- भिलाई पॉवर हाउस स्थित घर में बोर से आ रहा गर्म पानी।
ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: केंद्र सरकार-EPFO पर पेंशनर्स ने ऐसा कहा…आपको भी आएगा गुस्सा
दहशत का माहौल है। बोरिंग का पानी खौलता हुआ क्यों आ रहा है, इसकी जांच के लिए टीम पहुंची। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की टीम मौके पर पहुंची। पानी का सैंपल लिया। जल स्तर आदि की जांच की। तकनीकी कारणों को भी जाना जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘गुणवत्ता-2024’ Plant-level Workplace Management Project प्रतियोगिता में इन टीमों ने झटके पुरस्कार
बताया जा रहा है कि वार्ड-38 शहीद वीर नारायण वार्ड पॉवर हाउस के लवली पैलेस होटल के समीप प्रेमा देवी शर्मा के घर में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है। भिलाई में इस घर के बोर से खौलता पानी निकलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं। कौतुहल का विषय बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: प्लेट मिल के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
बारिश के मौसम में भी इतना गर्म पानी निकलने के चलते परिवार के लोग हैरान हैं। वहीं आसपास के लोग भी इसे देखने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि, पानी इतना गर्म रहता है उसमें चावल भी पक जाए। प्रेमा देवी ने बताया कि 28 साल पहले ये बोर कराया गया था। इतने सालों तक इसमें कभी गर्म पानी नहीं आया, लेकिन पिछले 15 दिनों से इसमें खौलता हुआ पानी निकल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: कोरबा-अम्बिकापुर और गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली तक नई रेल लाइन पर बड़ी खबर, सीएम ने पीएम को कहा-थैंक्यू