Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: BRM और मर्चेंट मिल ने दनादन बनाए रिकॉर्ड, DIC भी गदगद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: BRM और मर्चेंट मिल ने दनादन बनाए रिकॉर्ड, DIC भी गदगद

20/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-BRM-and-Merchant-Mill-set-records-DIC-also-happy
  • बीआरएम व मर्चेंट मिल विभाग की इस सफलता पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता सहित कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तथा शीर्ष प्रबंधन ने सभी कार्मिकों को बधाई प्रेषित की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एंड आर मिल ने उत्पादन में एक और कीर्तिमान रच दिया है। बीआरएम उत्पाद की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्राहक संतुष्टि को अपना लक्ष्य रखकर, उत्पादन के नए आयाम बना रहा है। विभाग ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अपने प्रक्रिया एवं कार्यविधि में सदैव ही नई तकनीकियों का समावेश भी करते रहा है, जिससे ग्राहकों को बेहतर एवं गुणात्मक उत्पाद प्राप्त होता रहे।

16 जून को विभागाध्यक्ष व मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में, विभाग की ऊर्जावान टीम ने सेन्ट्रल लाइन से पहली बार 36 एमएम टीएमटी बार का उत्पादन करने का निर्णय लिया। 17 जून 2023 को इस नए चुनौतीपूर्ण प्रोफाइल की रोलिंग प्रारंभ करते हुए विभाग ने 17 जून तथा 18 जून को क्रमशः 900 टन तथा 2340 टन का सफलतापूर्वक उत्पादन किया।

मर्चेंट मिल ने बनाया भी बनाया रिकॉर्ड
इसी क्रम में सेल-बीएसपी की महत्वपूर्ण इकाई मर्चेंट मिल की प्रतिबद्ध टीम ने दैनिक उत्पादन के नये रिकॉर्ड को रचते हुए 19 जून 2023 को 65x65x8 एमएम एंगल में 2173 टन का रिकॉर्ड उत्पादन किया। मिल ने इससे पूर्व 19 मार्च, 2022 को स्थापित 2029 टन के उत्पादन कीर्तिमान को ध्वस्त किया।

मर्चेंट मिल दैनिक उत्पादन के साथ-साथ पाली उत्पादन का भी नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। 19 जून 2023 को मर्चेंट मिल ने रात्रि पाली में 65x65x8 एमएम एंगल में 801 टन का उत्पादन करते हुए 19 मार्च, 2022 को दर्ज 797 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

इस उपलब्धि पर बीआरएम तथा मर्चेंट मिल के विभागाध्यक्षों ने सम्पूर्ण मिल बिरादरी को बधाई दी और कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयास, समयबद्ध मेंटेनेंस तथा संबंधित विभागों के पूर्ण सहयोग से संभव हुआ है।

बीआरएम व मर्चेंट मिल विभाग की इस सफलता पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता सहित कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तथा शीर्ष प्रबंधन ने सभी कार्मिकों को बधाई प्रेषित की।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Tourism: सैर-सपाटा करने वालों की संख्या सोशल मीडिया पर पहुंची 75 हजार, ‘घुमक्कड़ी दिल से’ का सम्मेलन 22 व 23 जुलाई को मैनपाट में
Next: World Music Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और उनकी पत्नीजी ने गायकी से सजा दी महफिल

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.