Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: ठेका मजदूर 2 दिन तक लगातार देंगे धरना, डटे रहेंगे रातभर, ये है बड़ी वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेका मजदूर 2 दिन तक लगातार देंगे धरना, डटे रहेंगे रातभर, ये है बड़ी वजह

26/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Contract-laborers-will-protest-continuously-for-2-days_-will-stay-overnight_-this
  • भिलाई इस्पात संयंत्र औद्योगिक क्षेत्र और नगरी निकायों के ठेका श्रमिकों के बीच प्रचार प्रसार, बातचीत लगातार जारी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर लगातार दो दिन तक धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। 28 और 29 जुलाई को मुर्गा चौक पर ठेका श्रमिकों के अधिकारों के लिए दिन रात 2 दिन का अनवरत धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी तैयारी के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र औद्योगिक क्षेत्र और नगरीय निकायों के ठेका श्रमिकों के बीच प्रचार प्रसार, बातचीत लगातार जारी है।

भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट के समीप, बोरिया गेट, खुर्सीपार गेट, जोरातराई गेट, मरोदा गेट पर पर्चा वितरण किया गया। साथ में माइक द्वारा प्रत्येक मजदूर को संदेश देते हुए 28 और 29 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आह्वान किया गया। ठेका मजदूरों ने हाथों हाथ पर्चा को लिया और ठेका मजदूर यह बात सवाल के रूप में उठा रहे थे कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर हम ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति के काम को भी करते हैं, परंतु हम ठेका श्रमिकों को केंद्रीय वेतनमान भी नहीं मिलता।

ये खबर भी पढ़ें:10 लाख से कम रेट की टॉप 5 कार, बेस्ट माइलेज

राज्य सरकार का मिनिमम वेजेस पकड़ा दिया जाता है, उसमें भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गेट पास अस्थायी होता है। यह मन में शंका बनी रहती है कि पता नहीं कब हमें काम से निकाल दिया जाएगा। ठेकेदारों की तानाशाही बढ़-चढ़कर बोलती है। संयंत्र के अधिकारी मौन साधे रहते हैं। ऐसे संकट के दौर में हम ठेका श्रमिक भिलाई इस्पात संयंत्र में अधिकार से वंचित हो रहे हैं।

इस तरह प्रचार प्रसार के दौरान ठेका मजदूरों का दर्द उभर कर आ रहा है और वास्तविक कठिनाइयों को नजदीक से समझने का भी मौका मिल रहा है। 28 और 29 जुलाई का कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। आदिवासी मात्री शक्ति संगठन, लोकतांत्रिक इस्पात इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति, ओबीसी महासभा, अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति एवं मूलनिवासी संगठन सहित मेहनतकश आवास अधिकार संघ और ट्रेड यूनियन ने धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL भूख हड़ताल: वेज रिवीजन को लेकर दुर्गापुर और अलॉय स्टील प्लांट के कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

पर्चा वितरण में राजेंद्र परगनिहा, सुरेंद्र मोहंती, अभिषेश यादव, दिलेश्वरी, भू आर्य, टीकेशवरी, कला दास डेहरिया, ओम नेताम, राधेश्याम सोरी, गीतांजलि, आशीलेश मरावी आदि उपस्थिति थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: आयरन ओर खदान के कर्मचारी नेता पहुंचे भिलाई, जानिए ED माइंस व ईडी माइंस रावघाट से क्या हुई बात
Next: स्पिकमैके: बीआईटी में विरासत की धूम, कथकली की 24 मुद्रा ने किया हैरान

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.