Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • HazAn Competition में Bhilai Steel Plant का दबदबा, SAIL ISP, RSP, SSP भी जीता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

HazAn Competition में Bhilai Steel Plant का दबदबा, SAIL ISP, RSP, SSP भी जीता

03/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-dominates-HazAn-Competition-SAIL-ISP-RSP-SSP-won-awards
  • एसएसओ (सेल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन) रांची द्वारा प्रति वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन संयंत्र में मौजूद विभिन्न खतरों का पहचान कर उनका निराकरण करने के लिए किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant), राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant), इस्को बर्नपुर (IISCO Burnpur) और सेलम स्टील प्लांट (Salem Steel Plant) ने हेजार्ड एनालिसिस प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीते हैं। HazAn Competition में भिलाई इस्पात संयंत्र का दबदबा रहा। अधिकारी और कर्मचारी वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिता हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP कर्मचारियों का MP विजय बघेल से तीखा सवाल: 52 साल बाद SAIL की ग्रेच्युटी क्यों हुई सीलिंग, 15 लाख तक का नुकसान

वर्ल्ड स्टील डे फॉर सफेटी एंड हे़ल्थ (World Steel Day for Safety and Health) के उपलक्ष्य में एमटीआई रांची में आयोजित हेजार्ड एनालिसिस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र ने अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम तीन स्थानों में से दो स्थानों पर कब्ज़ा जमाते हुए अपना प्रभुत्व स्थापित किया।

एसएसओ (सेल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन) रांची द्वारा प्रति वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन संयंत्र में मौजूद विभिन्न खतरों का पहचान कर उनका निराकरण करने के लिए किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : वित्त वर्ष 25 की आशाजनक शुरुआत, एनएमडीसी ने 50 एमटी का रखा लक्ष्य

प्रतियोगिता में सेल के सभी संयंत्रों से अधिकारी वर्ग में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिसमे भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 की टीम ने पुरस्कार जीता। टीम के सदस्य अभिषेक गहलोत, नीरज नेगी एवं सौरभ कुमार पटेल ने सेल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पहला पुरस्कार आइएसपी के शैलेष कुमार, मनीष कुमार की टीम ने जीता। वहीं भिलाई इस्पात संयंत्र के एस.पी.2 के शिवा प्रसाद और विनायक देवांगन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा सांत्वना पुरस्कार आरएसपी के आरएमएचपी के के मोहंता, हरिनाथ यादव, अरुणनंजन साहू और एसएसपी के पी सोमासुंदरम ने जीता।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP व BSL की टीम बनी चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स की दूसरी उपविजेता, BSP चैंपियन

कर्मचारी वर्ग में भी कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जिसमे भिलाई इस्पात संयंत्र की प्लेट मिल एवं एसएमएस-3 की टीमों ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार जीतने वालों में आरएसएपी एसएमएस के दीपक कुमार मोहंती, प्रशांत कुमार नायक,अमूल्या कुमार, बीएसपी प्लेट मिल, यूआरएम, डब्ल्यूएमडी से शोभा सिंह, प्रवीण कुमार यादव, संबित शेखर पुष्टि शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP के अधिकारी और इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार, पत्नी को भी सर्टिफिकेट

इसी तरह बीएसपी एसएमएस-3 से वंदना सोनी, निधि सांगा, बीएसपी कोक ओवन से शैलादित्य मजूमदार, राजेश सिंह, हेमंत कुमार साहू एवं आरएसपी आरएमएचपी से बिभूति भूषण सेट्टी, सुसांता समल, अलोक कुमार जीना शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP के अधिकारी और इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार, पत्नी को भी सर्टिफिकेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों को मिले 26 हजार मजदूरी, देखिए वीडियो
Next: बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में उतरा बीएमएस, जोश हाई

Related Stories

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.