Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 6 में पुशर कार की चपेट में आने से 48 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत मंगलवार को हुई है।

  • पुलिस शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 6 में जान गंवाने वाले ठेका मजदूर के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया गया है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से मृतक के बेटे नागेश को पत्र सौंपा गया है। अब परिवार को तय करना है कि बीएसपी में नौकरी कौन करेगा। मृत कर्मचारी विनोद कुमार को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा स्नातक कर चुका है। छोटा बेटा स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

मंगलवार सुबह कार्य के दौरान पुशर कार की चपेट में आने से 48 वर्षीय मजदूर विनोद कुमार की दर्दनाक मौत हो गई थी। कर्मचारी का भाई शहर से बाहर थे, इसलिए आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 11 बजे से ही परिवार के सदस्य सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी के बाहर पहुंच गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

बीएसपी प्रबंधन की ओर से अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा गया। वहीं, ठेकेदार की ओर से अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद के लिए पैसा दिया गया है। 50 हजार रुपए कैश और एक लाख रुपए का चेक दिया गया है। इसके अलावा आश्रित परिवार को 10 लाख रुपए दुर्घटना बीमा का, ईएसआइसी समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। परिवार के एक सदस्य को बीएसपी में स्थायी नौकरी मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

प्रबंधन और ठेकेदार की प्रक्रिया पर सहमति बनने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय सुपेला में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उतई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

बीएसपी प्रबंधन से राहुल थोटे, शशांक राव, ठेकेदार और इंटक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इंटक से महासचिव संजय साहू, सीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, आर दिनेश, मनोहर लाल, सुरेश श्याम कुंवर परिवार के समर्थन में डटे रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Related Stories

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026
BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.