Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ड्यूटी से घर जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, खून से लथपथ, कब बनेगा डिवाइडर?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी से घर जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, खून से लथपथ, कब बनेगा डिवाइडर?

Azmat ali 01/08/2026 (Last updated: 01/08/2026) 1 minute read
bhilai-steel-plant-employee-injured-in-road-accident-while-returning-home-from-duty

जेपी सीमेंट चौक और जवाहर उद्यान के बीच हादसा हुआ। तेज रफ्तार किसी वाहन ने सामने से टक्कर मारा। पैर में गहरी चोट लगने से खून का बहाव हो रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट (BSP) का एक कर्मचारी शनिवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर जेपी सीमेंट चौक और जवाहर उद्यान के बीच हुआ। तेज रफ्तार किसी वाहन ने सामने टक्कर मार दिया, पैर में गहरी चोट लगने से खून का बहाव हो रहा। घायल कर्मचारी की पहचान ब्लास्ट फर्नेस में कार्यरत रूप सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रूप सिंह सेकंड शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहे थे। जेपी चौक और जवाहर उद्यान के बीच नाले के पास पहुंचने के दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है और काफी खून बह रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

हादसा देखकर राहगीर मौके पर रुक गए। सीटू नेता और फायर ब्रिगेड कर्मचारी अमित कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मेन मेडिकल पोस्ट (MMP-1) में एम्बुलेंस के लिए काफी देर तक फोन किया गया, लेकिन तत्काल रिस्पांस नहीं मिलने पर 112 नंबर पर कॉल किया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इसी बीच किसी अन्य व्यक्ति ने सेक्टर-9 अस्पताल में भी एम्बुलेंस के लिए सूचना दी। मेन मेडिकल पोस्ट को भी हादसे की जानकारी मिल गई। इसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल और मेन मेडिकल पोस्ट, दोनों की एम्बुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हुईं। मेन मेडिकल पोस्ट की एम्बुलेंस घायल कर्मचारी रूप सिंह को सेक्टर-9 अस्पताल लेकर गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के सीजीएम संग 12 अधिकारी, 54 कर्मचारी रिटायर्ड

डिवाइडर और रोशनी की मांग लंबे समय से

फॉरेस्ट एवेन्यू के इस हिस्से में सड़क सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की ओर से इस मार्ग पर डिवाइडर बनाने की मांग की जाती रही है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण यहां दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।

पिछले दिनों इसी मार्ग पर सीटू के सहायक महासचिव के वाहन को भी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद डिवाइडर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग पूरी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अब कर्मचारी के घायल होने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि आखिर इस मार्ग पर डिवाइडर कब बनेगा और हादसों को रोकने के लिए ठोस इंतजाम कब किए जाएंगे?

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Salem Steel Plant: रिटायरमेंट और VR साथ-साथ, प्लांट के मुखिया आरके बिसारे ने दी विदाई
Next: SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी 10 को जाएंगे जेल, पढ़ें क्यों

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.