Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

Azmat ali 31/07/2026 (Last updated: 31/07/2026) 1 minute read
Retirement from Bhilai Steel Plant Fellow Employees bid Farewell at the Main Gate

सेल भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट पर दिखा भावुक नजारा। सेवानिवृत्त साथियों को जोश और जश्न के साथ दी विदाई।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र ने रोजगार के साथ परिवार के बेहतर भविष्य के लिए अवसर दिए और जीवन में बहुत कुछ हासिल करने में योगदान दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की विदाई शुक्रवार को भावुक और यादगार क्षणों में बदल रही है। हर महीने की 30 और 31 तारीख को बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी अपने लंबे सेवाकाल को पूरा कर संयंत्र से विदा होते हैं। विभागीय सम्मान समारोह के बाद जब वे मेन गेट या बोरिया गेट से बाहर निकलते हैं, तो उन्हें अंतिम बार विदा करने के लिए साथी कर्मचारी और पुराने सेवानिवृत्त साथी भी बड़ी संख्या में गेट पर पहुंच रहे हैं। रेल मिल के बसंत महोबिया, नारायण राव, अरुण चंद्राकर जब गेट से बाहर आए तो घर-परिवार और साथियों ने फूलों की माला से स्वागत किया।

भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट स्थित इस्पात भवन के सामने शुक्रवार दिन में विदाई समारोह की अलग ही तस्वीर देखने को मिली। एक ओर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी के परिवारजन उन्हें घर ले जाने के लिए गेट पर पहुंचे, तो दूसरी ओर वर्षों तक साथ काम करने वाले सहयोगी उन्हें विदाई देने के लिए वहां मौजूद रहते हैं। कई ऐसे पूर्व कर्मचारी भी गेट पर पहुंचे, जो पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अपने पुराने साथियों को विदा करने के लिए विशेष रूप से आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Director Finance Interview: सेल, रेलवे, GAIL, NBCC और गुजरात सरकार के 12 अधिकारी देंगे 10 अगस्त को इंटरव्यू, पढ़ें नाम

जब सेवानिवृत्त कर्मचारी संयंत्र को हमेशा के लिए अलविदा कहकर घर की ओर बढ़ते हैं, तो माहौल भावुक हो जाता है। वर्षों तक जिस संयंत्र में जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बिताया, उसी कार्यस्थल को अंतिम बार पीछे छोड़ते समय कई कर्मचारियों की आंखें नम हो जाती हैं। साथी कर्मचारी उन्हें गले लगाकर विदाई देते हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना करते हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारी भी अपने साथियों के बीच बिताए वर्षों को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। उनका कहना होता है कि इसी संयंत्र में उन्होंने अपने जीवन के कई दशक काम करते हुए बिताए। भिलाई इस्पात संयंत्र ने उन्हें रोजगार के साथ परिवार के बेहतर भविष्य के लिए अवसर दिए और जीवन में बहुत कुछ हासिल करने में योगदान दिया।

येे खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले…

हालांकि इस भावुक पल का एक सकारात्मक पहलू भी है। लंबे सेवाकाल के दौरान बिना किसी बड़ी दुर्घटना या गंभीर अड़चन के अपनी सेवा पूरी कर सुरक्षित रूप से सेवानिवृत्ति तक पहुंचना भी अपने आप में उपलब्धि है। ऐसे कर्मचारियों को साथी कर्मचारी बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते नज़र आए। सीटू के महासचिव टी. जोगा राव के अलावा केवेंद्र, डीवीएस रेड्डी, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

येे खबर भी पढ़ें: SAIL में PRP बंटा था 2023 में 194 करोड़, अबकी सिर्फ 100 करोड़, कर्मचारी बोले-साहब दीजिए बकाया एरियर

वीआर लेने वाले साथी भी पहुंचे गेट पर

इस दौरान उन कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) का विकल्प चुना था। उनके लिए भी यह कार्यदिवस का अंतिम दिन था। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वे संयंत्र से बाहर निकले तो पुराने साथी उन्हें विदाई देने के लिए मेन गेट पर मौजूद थे।
कुल मिलाकर भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट और इस्पात भवन के सामने का माहौल बेहद खुशनुमा और भावुक नजर आ रहा है। कहीं साथियों के चेहरे पर वर्षों की दोस्ती की यादें हैं, तो कहीं आंखों में बिछड़ने का दर्द। विदाई के इन पलों में यह अहसास साफ दिखाई देता है कि भिलाई इस्पात संयंत्र केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि हजारों कर्मचारियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनरों के साथ आखिर कब तक अन्याय? ₹9,330 करोड़ निष्क्रिय खातों में, ₹7,500 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की चुप्पी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 से अच्छी खबर, अब मिली ये सौगात
Next: वेतन-पेंशन पर भड़के कर्मचारी, BMS का 17 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.