Bhilai Steel Plant: पंचायत से कारखाना तक सेफ्टी का पाठ, कला मंदिर में मंचन से मजदूरों ने सबको बांधे रखा

Bhilai Steel Plant Safety Lessons from the Panchayat to the Factory Workers kept Everyone Engaged with a Performance at the Kala Mandir
  • नाटक में पंचायत में चल रहे सड़क निर्माण में सुरक्षा मापदंडों के माध्यम से कारख़ाना के भीतर सुरक्षित कार्य करने का सुंदर तरीके से दिखाया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित सुरक्षा जागरुकता नाट्य प्रतियोगिता के अंतर्गत CENTRAL MECHANICAL MAINTENANCE (CMM) विभाग द्वारा सुरक्षा नाटक “पंचायत से कारख़ाना” का मंचन महात्मा गांधी कला मंदिर में किया गया।

नाटक में पंचायत में चल रहे सड़क निर्माण में सुरक्षा मापदंडों के माध्यम से कारख़ाना के भीतर सुरक्षित कार्य करने का सुंदर तरीके से दिखाया गया।

साथ ही एक नया संदेश देने का प्रयास किया गया कि, कारख़ाना के भीतर काम करने वाले ठेका मजदूर जिन ग्राम पंचायतों से आते हैं, वहां रहने वाले सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के द्वारा यदि पंचायत स्तर पर सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जाए,तो शायद कुछ तो बदलाव होगा। जो सुरक्षा के प्रति नए आयाम हो सकता हैं।

ग्राम प्रधान और सरकारी सचिव के साथ ग्रामीणों के छोटे छोटे संवाद एवं प्रधान के द्वारा दुर्घटना के बाद किसी भी ठेका कार्मिक की परिवार की मानसिक वेदना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, नाटक में बुढ़े की भूमिका ने जहाँ लोंगो को सोचने को मजबूर किया, वहीं ग्रामीणों के अपने चुलबुल अभिनय से दर्शकों को हास्य व्यंग्य की तरफ ले जाने में सफल रहे।

सचिव ने सरकारी तंत्र के कार्य प्रणाली को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया। नाटक में जोकर की भूमिका को लेकर शुरुआत में दर्शकों के मन में जिज्ञासा थी कि जोकर पात्र नाटक के आरम्भ में तो दिखता हैं, उसके बाद सीधे नाटक के अंत में जहाँ नाटक हिन्दी सिनेमा के मश्हूर फिल्म “मेरा नाम जोकर” का गीत…ए भाई जरा देख कर चलो, आगे भी नहीं पीछे भी” इस गीत के माध्यम से पंचायत से लेकर कारख़ाना- तक सुरक्षा संदेश देने का प्रयास किया गया।

नाटक का लेखन jaiprakash nair ने और सामुहिक निर्देशन के कारण पूरे समय तक नाटक दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा। टीम मेनेजर अनिल कुमार Bhave AGM (CRM) थे। नाटक में संयंत्र के नियमित एवं ठेका कार्मिक ने भाग लिया।

1.Udhaba mahananda. (PRW)
2.Narendra Kumar Nirmalkar.(PRW)
3.Arjun Sahu(PRW)
4.dileshwar Bhopche
5.Jagan SinghSivare
6.Abhay Kumar Gouttam
7.Jaiprakash Nair