Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro ICMAI News: GST और केस लॉ पर महामंथन, जुटे बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro ICMAI News: GST और केस लॉ पर महामंथन, जुटे बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी भी

Azmat ali 16/03/2026 1 minute read
Bokaro News Discussion on GST and Case Law Bokaro Steel Plant officials also Gathered

आईसीएमएआई बोकारो चैप्टर के कई विद्यार्थी आज देश-विदेश की महारत्न, नवरत्न तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं।

  • कोलकाता के CA गोपाल सोनिका ने GST में हाल के बदलावों तथा महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के बोकारो स्टील सिटी चैप्टर द्वारा सेक्टर-5 स्थित CMA भवन में “GST एवं केस लॉ” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल कुमार सिंह, सीजीएम (F&A), बोकारो स्टील प्लांट थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में CMA एस. एन. चौबे, बोकारो चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर CMA धर्मेन्द्र कुमार (उपाध्यक्ष) तथा CMA मनोज कुमार (सचिव) ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। तकनीकी सत्र में कोलकाता से आए प्रैक्टिशनर CA गोपाल सोनिका ने GST में हाल के बदलावों तथा महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन CMA कृष्ण चंद ने किया। सेमिनार के सफल आयोजन में CMA बिरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ-साथ CMA धर्मेन्द्र कुमार, CMA मोहित सिन्हा एवं CMA प्रह्लाद कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन कार्य CMA रमेश चंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन सत्र में CMA रतन लाल सिंह ने कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं का सार प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन CMA यू. एस. भास्कर द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि आईसीएमएआई बोकारो चैप्टर के कई विद्यार्थी आज देश-विदेश की विभिन्न महारत्न, नवरत्न तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं। यह चैप्टर 12वीं (किसी भी संकाय) के बाद वाणिज्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में दर्पण कल्चर सर्वे शुरू, कर्मचारियों से मांग रहे ईमानदार फीडबैक
Next: Bhilai Steel Plant में 6 क्विंटल गांजा, ब्राउन शुगर, नशे का सिरप जलकर खाक

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.