Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के SMS-3 बिलेट कास्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के SMS-3 बिलेट कास्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड

01/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plants-SMS-3-Billet-Caster-creates-new-record
  • भिलाई इस्पात संयंत्र यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र एकीकृत इस्पात संयंत्र है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) की मॉडेक्स यूनिट स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (Modex Unit Steel Melting Shop-3) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एसएमएस-3 क्रूड स्टील का उत्पादन कर बार एंड रॉड मिल, मर्चेंट मिल और वायर रॉड मिल को कास्ट बिलेट तथा यूनिवर्सल रेल मिल को कास्ट ब्लूम्स की आपूर्ति करता है। इसने अपने बिलेट कास्टरों से सबसे लंबे कास्टिंग अनुक्रम का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: IIM Bhilai चैप्टर का Quality और Value Addition पर महामंथन

एसएमएस-3 ने अपने दो बिलेट कास्टरों सीके-1 और सीके-2 से लगातार 9 दिनों तक कास्टिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया है। कास्टिंग 22 जनवरी 2024 से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2024 की सुबह समाप्त हुई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में एक्सीडेंट, मजदूर की टूटी हड्‌डी

इस अवधि के दौरान दोनों कास्टर में सात ‘फ्लाइंग टंडिश’ का प्रयोग कास्टिंग के लिए किया गया था। उल्लेखनीय है कि बिलेट कास्टर के लिए फ्लाइंग टंडिश प्रैक्टिस को एसएमएस-3 में सफलतापूर्वक विकसित किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप कास्टर निर्बाध रूप से चल रहा है और रोलिंग मिलों के लिए इनपुट की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है, जो कास्ट बिलेट्स और कास्ट ब्लूम के लिए एसएमएस-3 पर निर्भर हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र एकीकृत इस्पात संयंत्र है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL News: IISCO Officers Association की ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी, ISP अधिकारियों को सीधा लाभ

इस नौ दिन की अवधि के दौरान, बिलेट कास्टर सीके-1 से 23,960 टन का उत्पादन कर 145 हीट की सबसे लंबी कास्टिंग अनुक्रम हासिल की गई। अन्य बिलेट कास्टर सीके-2 से 36,705 टन का उत्पादन कर 221 हीट की सबसे लंबी कास्टिंग अनुक्रम हासिल की गई। बिलेट कास्टर सीके-1 और सीके-2 से लंबे कास्टिंग अनुक्रम का पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड क्रमशः 114 हीट और 160 हीट दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन: EPFO अब भेज रहा डिमांड लेटर, SAIL BSP में खुशी, 9000 फाइल सुधरी

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बिलेट कास्टर के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के लिए एसएमएस-3 टीम और संबंधित विभागों के सदस्यों को बधाई दी है। एसएमएस-3 विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शॉप बिरादरी को बधाई दी तथा उन्होंने टीम एसएमएस-3 को प्रदान किए गए सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्लांट नेतृत्व को भी धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें : रेलवे के साबरमती वेल्डिंग प्लांट में SAIL BSP ने फिर किया कमाल, यह है ताज़ा खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय व केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग केंद्रीय मंत्री से
Next: BSP के सिंटर प्लांट्स ने जनवरी में किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.