Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

09/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-BSP-fire-brigade-refused-to-fill-water-in-municipal-tankers-dispute-among-officials-citizens-of-Sector-4-stunned
  • भिलाई नगर निगम के इंजीनियर और बीएसपी फायर ब्रिगेड के अफसर में कहासुनी से क्षेत्रीय नागरिक नाराज।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में इस वक्त पानी को लेकर संकट गहराया हुआ है। सेक्टर-4 (Sector 4) की दो पानी टंकी ढहने की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। अब एक और नया विवाद शुरू हो गया है। बीएसपी फायर ब्रिगेड के हाईड्रेन से टैंकरों में पानी भरने से मना कर दिया है। इसको लेकर भिलाई निगम के एक अधिकारी और बीएसपी फायर ब्रिगेड के जिम्मेदारों के बीच कहासुनी हो गई है।

BSP OA Election: महासचिव पद पर परविंदर सिंह ने 1232 वोट से श्रीनिवास को हराया, ओए पर दोबारा पूरी कमेटी काबिज

सेक्टर-4 (Sector-4) व सेक्टर-1, 2 (Sector 1,2) एरिया में टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है। फायर ब्रिगेड मुख्यालय यहां से नजदीक है। इसलिए निगम द्वारा रोज 40 टैंकरों में फायर ब्रिगेड मुख्यालय और शेष सेक्टर-6 जोन आफिस (Sector – 6 Zone Office) से पानी भरा जा रहा है। शनिवार सुबह विवाद होने के बाद क्षेत्रीय नागरिक भड़क गए हैं।

मन सिंह के क्षेत्र में भरोसे का सम्मेलन: मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम भूपेश बघेल ने 355 करोड़ की दी सौगात

नागरिकों का कहना है कि बीएसपी की पानी टंकी ढही है। बीएसपी अब पानी देने से कैसे मना कर सकता है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है, ऐसे में इस तरह की हरकत ठीक नहीं है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में खेल और खिलाड़ियों का समागम

इस पूरे घटनाक्रम पर फायर ब्रिगेड के जिम्मेदार अधिकारियों से Suchnaji.com ने पक्ष लिया। अफसरों का कहना है कि फायर ब्रिगेड का पूरा काम प्रभावित हो गया है। इसके चलते हमारा नॉर्मल जॉब नहीं हो पा रहा है। हमारा काम रुक रहा है। फायर ब्रिगेड का काम आग बुझाना है, इसके लिए हर समय तैयार रहना होता है। ऐसे में दमकल गाड़ियों का मूवमेंट ही रुक रहा है। इसलिए अब आगे पानी नहीं दे पा रहे हैं। वैसे, आज सुबह ही 3 टैंकर भरकर गया। शुक्रवार को 39 टैंकर में पानी भरकर दिया गया है। इसके चलते पूरा मूलवमेंट रुक रहा है।

नवरात्रि 2023: अयोध्या से पहले भिलाई के सेक्टर-7 में बन जाएगा राम मंदिर

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि आज जहां पूरा सेक्टर-1,2,3,4,5 में पानी के लिए हाहाकार मचा है। सभी जनप्रतिनिधि पानी सप्लाई में लगे हुए हैं और इन सभी सेक्टर में बीएसपी कर्मचारी ही रहते हैं। ऐसे समय में बीएसपी के अग्नि शमन विभाग दोहरा रवैया अपना रहा है।

ये विभाग सिर्फ अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियो (Employees and Officers) के घर में पानी पहुंचने का काम कर रहा है। सभी बीएसपी कर्मचारियों (NSP Employee) से उनका कोई लेना देना नहीं ही और पूछने पर बोला गया है कि हमारे पास गाड़ी नहीं है। कर्मचारी नहीं हैं। जबकि विभाग में 16 गाड़ी है और अभी-अभी 3 नई गाड़ी आई है। ऐसी परिस्थितियों में जहां हर कोई मदद करने के लिए आगे आ रहा है। वहां, बीएसपी अग्नि शमन विभाग (BSP Fire Department) मदद से हाथ खींच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC NEWS: BSE, NSE और CSE पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के बाद अब नगरनार स्टील प्लांट के प्रोडक्शन पर बड़ा अपडेट, शेयर धारक खुश

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SC, ST कोचिंग: भिलाई अम्बेडकर भवन में कीजिए रेलवे, बैकिंग,व्यापम की फ्री कोचिंग
Next: मवेशियों की टैगिंग शुरू, सड़क पर दिखे जानवर तो पशु पालक खाएंगे जेल की हवा

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.