Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में जल्द होगा कोक ओवन Gas Monitoring System, कर्मचारियों को बचाएगा हादसे से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में जल्द होगा कोक ओवन Gas Monitoring System, कर्मचारियों को बचाएगा हादसे से

08/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhoomi-Pujan-for-Coke-Oven-Gas-Monitoring-System-in-Bhilai-Steel-Plant
  • विभिन्न इकाइयों में हूटर, फ्लैशर, हिस्ट्री रिकॉर्डर और अन्य सहायक उपकरण के साथ सीओ मॉनिटर लगाए जाएंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel plant) के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग (Instrumentation Department) ने संयंत्र के सभी चिन्हित गैस जोखिम वाले क्षेत्रों में उन्नत ऑनलाइन एम्बिएंट कोक ओवन गैस मॉनिटर सिस्टम (Online Ambient Coke Oven Gas Monitor System) की स्थापना के लिए योजना और प्रोजेक्ट असाइनमेंट की शुरूआत कर संयंत्र में सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ न्यूज: महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन

परियोजना असाइनमेंट EDD को दिया गया है और खरीद प्रक्रिया MM-IPM विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस क्रम में आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग के साथ-साथ 03 (तीन) साल की सीएमसी 460 (CMC 460) प्रणाली को भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी महत्वपूर्ण शॉप और लोकेशन में स्थापित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: फरियाद लेकर पहुंचीं बहनों ने सीएम विष्णु देव साय को बांधी राखी, अनुकंपा नियुक्ति के रूप में रक्षाबंधन का तोहफा…

विभिन्न इकाइयों में हूटर, फ्लैशर, हिस्ट्री रिकॉर्डर और अन्य सहायक उपकरण के साथ सीओ मॉनिटर लगाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक सीओ मॉनिटर के लिए स्थानीय ऑडियो/विजुअल अलार्म जनरेशन भी इस परियोजना के अंतर्गत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: फरियाद लेकर पहुंचीं बहनों ने सीएम विष्णु देव साय को बांधी राखी, अनुकंपा नियुक्ति के रूप में रक्षाबंधन का तोहफा…

कामगारों को सावधानी बरतने के लिए सचेत करेगी

केंद्रीकृत मॉनिटरिंग लोकल ऑडियो,विजुअल अलार्म जनरेशन (Centralized Monitoring Local Audio, Visual Alarm Generation) की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करके प्रक्रिया में समस्या की खोज करने में मदद करेगी। साथ ही आसपास के कामगारों को सावधानी बरतने के लिए सचेत करेगी, जिससे सुरक्षा में वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट सामूहिक दुर्घटना बीमा का नवीकरण, 2390 रुपए प्रीमियम

नए सिस्टम की कमीशनिंग के भूमि पूजन में जुटे ये अधिकारी

नए सिस्टम की कमीशनिंग का शुभारंभ (भूमिपूजन) मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा द्वारा कोक ओवन इंस्ट्रूमेंटेशन साइट प्रयोगशाला में किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीओसीसीडी) तरुण करनार, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) राकेश जोशी, महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) बी मधु पिल्लई, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (एसईडी) एसके अग्रवाल, महाप्रबंधक प्रभारी (पीएलईएम) एमवी बाबू, महाप्रबंधक (एएंडडी) उदय भगत, महाप्रबंधक प्रभारी (सीओसीसीडी) श्री एस रॉय चौधरी, महाप्रबंधक (आई एंड डब्ल्यू) एएम डैनी समेत अन्य महाप्रबंधकगण, उप महाप्रबंधकगण, अनुभाग प्रभारी, वरिष्ठ अधिकारीगण व इंस्ट्रूमेंटेशन, कोक ओवन और सीसीडी, एसईडी, ईएमडी, ए एंड डी, ईडीडी, बीएफ व एसपी विभागों के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।  एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा

ये खबर भी पढ़ें: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल-सीएम के हाथों 68 को मिली पीएचडी की उपाधि, 48 को गोल्ड मेडल

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा ने परियोजना और प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि, प्रारम्भ होने के बाद यह प्रोजेक्ट, समय की मांग के अनुसार, सुरक्षा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और मॉनिटरिंग प्रणाली में वृद्धि के साथ स्वचालन के माध्यम से संयंत्र के प्रदर्शन, सुरक्षा और क्षमता में उपयोगी सिद्ध होगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में सरपंच बर्खास्त, 6 साल तक नहीं लड़ सकते चुनाव

महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) बी मधु पिल्लई ने प्रस्तावित परियोजना के लाभ, उपयोग और सीओ मॉनिटरिंग प्रणाली के महत्व के बारे में जानकारी दी।

सीजीएम इंचार्ज समेत इन अधिकारियों ने ये कहा

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीओसीसीडी) तरुण करनार ने प्रोसेस सेफ्टी के महत्व पर श्रोताओं को संबोधित किया और कोक ओवन विभाग को परियोजनाओं की शुरुआत हेतु धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Smart Traffic Management System पर नितिन गडकरी का राज्यसभा में बड़ा बयान

महाप्रबंधक (आई एंड डब्ल्यू) एवं परियोजना प्रबंधक एएम डैनी ने परियोजना की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराया एवं कहा कि प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत सभी पुराने और अप्रचलित सीओ मॉनिटरों को बदला जाएगा। उन्होंने परियोजना में शामिल सभी संबंधित विभागों को समर्थन हेतु धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2024-25: अब 18 अगस्त तक नवीनीकरण, बढ़ी तारीख

महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) एवं प्रभारी (कोक ओवन अनुभाग) राकेश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा उप महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) सिम्मी गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

जानिए कौन-कौन सी गैस से बचाएगा सिस्टम

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) का इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग, सभी इकाइयों में ऑनलाइन गैस डिटेक्शन और विश्लेषक प्रणाली का रखरखाव करता है। संयंत्र में उत्पादित विभिन्न प्रकार की गैस जैसे कोक ओवन गैस (सीओ गैस), ब्लास्ट फर्नेस गैस (बीएफ गैस), एलडी गैस और मिश्रित गैस आदि उत्सर्जित होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, कोमल प्रसाद, रजिस्ट्रार तलब, सुनिल रामटेके का खिला चेहरा

गैस सभी हानिकारक और खतरनाक

ये गैस सभी हानिकारक और खतरनाक हैं। बीएसपी के कई गैस प्रवण स्थानों पर, ऑनलाइन परिवेशी सीओ मॉनिटर पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जिन्हें अपग्रेड करने के साथ-साथ सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उत्पाद जीवन चक्र के अंत के बाद पूर्ण प्रतिस्थापन की भी आवश्यकता है और पूरे संयंत्र में हमारे आंतरिक ग्राहकों से सीओ मॉनिटर की कुछ नई आवश्यकताएं हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मौत के बाद मजदूर के अंगों को निकाला ESIC सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने, बची 3 की जान, गुर्दा निकालकर…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के लिए 65 Tata Nexon EV, डीआइसी ने सौंपी चाबी
Next: SAIL BSL की मेघाहातुबुरू आयरन ओर माइंस को सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज के लिए 5 स्टार रेटिंग

Related Stories

The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026
BSP News Contractors Failing to Pay Workers Wages INTUC Secures Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: गरीब मज़दूरों के वेतन से भद्दा मज़ाक कर रहे ठेकेदार, नहीं दे रहे मजदूरी, इंटक ने दिलाया पैसा

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026
BSP News Contractors Failing to Pay Workers Wages INTUC Secures Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: गरीब मज़दूरों के वेतन से भद्दा मज़ाक कर रहे ठेकेदार, नहीं दे रहे मजदूरी, इंटक ने दिलाया पैसा

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.