Suchnaji

Bokaro Steel Plant की बड़ी खबर, शोषण और नोट छापने का आरोप, इन्होंने थामा HMS का दामन

Bokaro Steel Plant की बड़ी खबर, शोषण और नोट छापने का आरोप, इन्होंने थामा HMS का दामन

महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने यातायात विभाग के शाखा कमेटी के ठेका मजदूरों को संबोधित किया। प्रबंधन को ललकारा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से एक बड़ी खबर आ रही है। एचएमएस के कामकाजा से प्रभावित होकर दर्जनों मजदूरों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर ली है। क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिंद मजदूर सभा) की नीति एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात विभाग के दर्जनों ठेका मजदूरों ने यूनियन का दामन थाम लिया है।

AD DESCRIPTION

शाखा अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुंभकार एवं ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिंद मजदूर सभा) के प्रधान कार्यालय में यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी ठेका मजदूर पहले किसी अन्य यूनियन के सदस्य थे।

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

सदस्यता ग्रहण करने वाले नये सदस्यों एवं यातायात विभाग के शाखा कमेटी के ठेका मजदूरों को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि यातायात विभाग के ठेका मजदूर संयंत्र की जीवन रेखा के रूप में काम करते हैं। मगर वर्तमान यातायात प्रबंधन ठेकेदारों से सांठ-गांठ कर ठेका मजदूरों के शोषण एवं नोट छापने में व्यस्त हैं।

लोको ड्राइवर जैसे अहम कुशल कामगार को सिर्फ 400 रुपए के हिसाब से वेतन दिया जाता है। वहीं, यार्ड पोर्टर 300-350 रुपए में काम करने को मजबूर हैं।

महीने में 26 दिन ड्यूटी करने के बावजूद सिर्फ 15 से 20 दोनों का हाजिरी मास्टर शीट में दर्शाया जाता है। फाइनल का पैसा जबरन वसूला जाता है। आवाज उठाने वाले ठेका मजदूरों का गेट पास छीन लिया जाता है, काम से निकाल दिया जाता है। मतलब शोषण चरम पर है।

राजेंद्र सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वाले नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संपूर्ण यूनियन परिवार की ओर से मैं आप सभी का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि जब तक यातायात विभाग के एक-एक ठेका मजदूर को हक और अधिकार नहीं मिल जाता है।

यूनियन परिवार का कोई भी सदस्य विश्राम नहीं करेगा और ना ही यातायात प्रबंधन को विश्राम करने देगा। बहुत ही जल्द कार्यक्रम निश्चित कर समस्त ठेका मजदूर अपने हक और अधिकार के लिए यातायात प्रबंधन पर चढ़ाई करेंगे।

इस मौके पर जगदीश महतो, बलदेव महतो, गौतम कुमार मंडल, कृपा नन्द महतो, मनोज कुमार, उमेश कुमार, अनन्त नारायण महतो, दीपक कुमार, खिरोधर कालिन्दी समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।