गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेंट कॉलेज में बोकारो महिला समिति सदस्यों का भव्य स्वागत।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष अनीता तिवारी के साथ महिला समिति, बोकारो की सदस्यों ने गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेंट कॉलेज का भ्रमण किया।
इस अवसर पर उप सचिव महिला समिति देवजानी मिश्रा व अलका मनवटी, सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया, उप कोषाध्यक्ष अंजली तिवारी, उप सचिव रूपांशी श्रीवास्तव, सुरभि प्रभारी, अनिशा झा, विद्यालय प्रभारी नीतू सुनीत व आशा राज सिलाई व सैनिटरी प्रभारी प्रीति राजेश तथा समिति सदस्या कल्पना वर्मा उपस्थित थीं।
मुख्य अतिथि अनीता तिवारी तथा महिला समिति की सदस्यों का स्वागत गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेंट कॉलेज की प्रोफेसर रश्मि ठाकुर ने पुष्प गुच्छ से किया। कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ प्रियदर्शी ने स्वागत भाषण में गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेंट कॉलेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अध्यक्ष महिला समिति अनीता तिवारी के द्वारा कॉलेज के आर्थिक रूप से कमजोर तथा मेघावी चार (04) विद्यार्थी मोहम्मद रशद अहमद खान, गौरी कुमारी, कोमल तिवारी तथा प्रिया कुमारी को लैपटॉप प्रदान किया गया। श्रीमती तिवारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर पल्लवी प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।