Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सीटू ने घेरा सीजीएम उत्पल दत्ता को, विभाग तरस रहे टेफलॉन टेप, टॉर्च की बैटरी, मिट्टी तेल के लिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सीटू ने घेरा सीजीएम उत्पल दत्ता को, विभाग तरस रहे टेफलॉन टेप, टॉर्च की बैटरी, मिट्टी तेल के लिए

Azmat ali 04/04/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant CITU holds Meeting with CGM Utpal Dutta Department Upset over Teflon Tape Torch Batteries kerosene

भिलाई स्टील प्लांट: मैकेनिकल सीजीएम (शाप्स) के साथ सीटू मेकेनिकल जोन पदाधिकारी एवं केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र अभी तक ऐसे छोटे-छोटे सामानों के लिए कई बार मजाक का पात्र बना है। 
  • टेफलॉन टेप के तर्ज पर ही टॉर्च में इस्तेमाल होने वाले बैटरी को भी बाहर से लाकर काम चलाना पड़ रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन, मैकेनिकल जोन की टीम एवं यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों मैकेनिकल जोन के मुख्य महाप्रबंधक (शाप्स) उत्पल दत्त से मिलकर विभिन्न विभागों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में यूनियन की ओर से सत्यजीत गांगुली, एसएस के पनीकर, अनूप साहा, टी. जोगा राव, विजय जांगड़े, जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, संतोष कुमार देवांगन, केवेंद्र सुंदर एवं डीवीएस रेड्डी मौजूद थे।

टेफलॉन टेप के लिए तरस रहा है पूरा संयंत्र

सीटू के उपाध्यक्ष संतोष पन्नीकर ने कहा कि मैकेनिकल जोन के अंदर कई महीनो से टेफलॉन टेप नहीं आ रहा है। हमें काम चलाने के लिए इसे मार्केट से खरीद कर लाना पड़ रहा है। यदि पूरे संयंत्र के स्तर पर देखे तो पूरा का पूरा संयंत्र ही टेफलॉन टेप के लिए तरस रहा है, जबकि टेफलॉन टेप की आवश्यकता मैकेनिकल फील्ड में अधिकांश जगहों पर पड़ता है। इस पर मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि हम अपने बजट से कुछ टेफलॉन टेप मंगाकर दे देंगे एवं ऊपर चर्चा करेंगे कि टेफलॉन टेप जल्दी से जल्दी मिले।

टार्च की बैटरी भी खरीद कर लाते हैं बाहर से

टेफलॉन टेप के तर्ज पर ही टॉर्च में इस्तेमाल होने वाले बैटरी को भी बाहर से लाकर काम चलाना पड़ रहा है। संयंत्र अभी तक ऐसे छोटे-छोटे सामानों के लिए कई बार मजाक का पात्र बना है। कभी जूट के लिए मैकेनिकल के लोग तरसते हैं तो कभी मिट्टी तेल की किल्लत संयंत्र के अंदर दिखाई देती है। किंतु प्रबंधन के जिन अधिकारियों को इन छोटे-छोटे विषयों पर ध्यान देना होता है। वे शायद इसी में पैसे बचाकर कॉस्ट कंट्रोल की बात करते होंगे। यदि ऐसा नहीं है तो इन सब चीजों की तुरंत व्यवस्था होनी चाहिए।

गर्मी आ गई है, लेकिन नहीं आया नया कूलर एवं कूलर का खस

सीटू ने कहा कि हर बार ठंड के मौसम से ही कूलर एवं उसमें लगाए जाने वाले पैड अर्थात खस एवं नए कूलर की मांग शुरू कर देते हैं। किंतु कूलर हर बार की तरह गर्मी समाप्त होने के बाद संयंत्र में आता है एवं जहां से पहले मांग की गई होती है वहां नहीं पहुंचकर कहीं और पहुंच जाता है। इस बार भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि मैकेनिकल जोन में इस व्यवस्था को किस तरीके से किया जा सकेगा।

  • सुरक्षा एवं वेलफेयर पर हुई सकारात्मक बातचीत

सीटू ने कहा कि बैठक में सुरक्षा एवं कर्मियों के वेलफेयर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई एवं इन दोनों ही स्तरों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही गई। मुख्य महाप्रबंधक ने यूनियन प्रतिनिधियों से कहा कि हर स्तर पर सुरक्षा को सामने में रखते हुए कार्य को करना है तभी कर्मियों को किसी भी किस्म के दुर्घटनाओं अथवा अप्रिय घटनाओं से बचाया जा सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी हादसे में मृत मजदूर के परिवार को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से मिला ये, अब पोस्टमार्टम
Next: BREAKING NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के गैस कांड पर पूर्व ईडी वर्क्स पीके दास, जीएम सुब्रमणियम को सजा, 1-1 लाख जुर्माना, 14 कार्मिकों की हुई थी मौत

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.