- निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने अधिशासी निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र के विभिन्न शॉप्स का भ्रमण किया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट ने कैलेंडर वर्ष 2026 की शुरुआत शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के साथ की है। इस दौरान रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट (RMHP), आयरन मेकिंग, स्टील मेकिंग, रोलिंग मिल्स एवं डिस्पैच में कई अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड स्थापित किए गए हैं।
प्लांट की कई इकाइयों ने अपनी रेटेड DPR क्षमता से अधिक उत्पादन कर असाधारण परिचालन दक्षता, टीमवर्क तथा प्रक्रिया उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। ये उपलब्धियाँ उत्पादकता, विश्वसनीयता और निरंतर विकास के प्रति बोकारो स्टील की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
बोकारो स्टील के RMHP विभाग ने 10.07 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक आँकड़ा दर्ज किया (पिछला सर्वश्रेष्ठ 9.92 लाख टन, मई’23 में था)। ओवन पुशिंग 526 प्रति दिन के नए उच्च स्तर पर पहुँची (पिछला सर्वश्रेष्ठ 525, दिसंबर’25 में)। सिंटर उत्पादन 602 (‘000 टन) रहा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ 593 (‘000 टन) मई’25 में था।
ब्लास्ट फर्नेस-2 से हॉट मेटल उत्पादन 148.5 (‘000 टन) तक पहुँचा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ मासिक आँकड़ा 145.9 (‘000 टन) मार्च’25 में था। टोटल हॉट मेटल उत्पादन 469 (‘000 टन) रहा, जो जनवरी’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 468 (‘000 टन) से अधिक है। SMS-II से क्रूड स्टील उत्पादन 342 (‘000 टन) रहा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ 337.5 (‘000 टन) जनवरी’25 में दर्ज किया गया था। इस प्रदर्शन के साथ SMS-II ने अपनी रेटेड DPR क्षमता का 120% हासिल किया।
इसी श्रृंखला में, जनवरी माह में कुल क्रूड स्टील उत्पादन 440.5 (‘000 टन) रहा, जो जनवरी’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 438.7 (‘000 टन) से अधिक है। इसी प्रकार, जनवरी में HR कॉइल उत्पादन 406 (‘000 टन) रहा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ 387.8 (‘000 टन) दिसंबर’23 में था, जो इसकी रेटेड DPR क्षमता का 106% है।
PLTCM में मासिक उत्पादन पिछले सर्वश्रेष्ठ 83.3 (‘000 टन) के मुकाबले बढ़कर 91 (‘000 टन) तक पहुँचा। SPM-III ने अक्टूबर’23 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 54.37 (‘000 टन) के मुकाबले 54.5 (‘000 टन) का उत्पादन किया। हॉट डिप गैल्वनाइजिंग लाइन (HDGL-III) का उत्पादन 25.4 (‘000 टन) रहा, जो अक्टूबर’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 22 (‘000 टन) से अधिक है।
जनवरी माह की अन्य उपलब्धियों में CR सेलेबल-III का उत्पादन 87.5 (‘000 टन) रहा, जो अक्टूबर’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 79.9 (‘000 टन) से अधिक है। CR सेलेबल-III का डिस्पैच 81.5 (‘000 टन) रहा, जो अक्टूबर 25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 74.9 (‘000 टन) से अधिक है। CR सेलेबल (I/II एवं III) का कुल उत्पादन 135 (‘000 टन) रहा, जो अक्टूबर’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 126.8 (‘000 टन) से अधिक है।
जनवरी में फिनिश्ड स्टील का उत्पादन 380 (‘000 टन) के नए उच्च स्तर पर पहुँचा, जिसने दिसंबर’23 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 366 (‘000 टन) को पार कर लिया। इसी तरह, सेलेबल स्टील का उत्पादन 420 (‘000 टन) रहा, जो मई’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 408.3 (‘000 टन) से अधिक है।
जनवरी में 403 (‘000 टन) सेलेबल स्टील डिस्पैच का नया रिकॉर्ड भी बनाया गया, जो मार्च’07 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 399.4 (‘000 टन) से अधिक है। CHSGP में उत्पादन एवं डिस्पैच के क्षेत्र में भी नए मासिक रिकॉर्ड बनाए गए। इसके अलावा, जनवरी माह में ग्रेन्युलेटेड स्लैग के 32 रेक का डिस्पैच किया गया, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ आँकड़ा दिसंबर’25 में 26 रेक था।
यह ऑल-राउंड बेहतरीन प्रदर्शन टीम बीएसएल के सामूहिक संकल्प एवं उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस उपलब्धि के लिए बोकारो स्टील के कर्मियों को बधाई देते हुए उत्कृष्टता के इस क्रम को भविष्य में भी निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया है।
साथ ही, 02 फरवरी को निदेशक प्रभारी रंजन ने अधिशासी निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र के विभिन्न शॉप्स का भ्रमण किया और नए उत्पादन मानक स्थापित करने के लिए कर्मचारियों को बधाई देते हुए इस सिलसिले को आगे भी निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।











