Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: CISF ने घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियों को रोका, लगे नारे- ED-MD खोलो कान, वरना होगा चक्का जाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: CISF ने घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियों को रोका, लगे नारे- ED-MD खोलो कान, वरना होगा चक्का जाम

18/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-CISF-stopped-the-protesters-by-laying-siege-slogans-were-raised-open-your-ears-to-the-corrupt-management-otherwise-there-will-be-traffic-jam
  • महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले आठ 10 साल से कार्यरत ठेका मजदूरों को मिनिमम वेज मांगने और ट्रेड यूनियन करने के जुर्म में काम से बाहर कर देना कारखाना नियम का सरासर उल्लंघन है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एडीएम बिल्डिंग पर बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड के मजदूरों को हटाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई। भ्रष्ट प्रबंधन और ईडी-एमडी खोलो कान, वरना होगा चक्का जाम…आदि नारे गए। सीआइएसएफ जवानों ने घेराबंदी करके प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Township: कब्जेदारों के खिलाफ होने जा रहा कुछ बड़ा, BSP प्रबंधन, OA, यूनियन की बैठक, लोइमू ने काटा बवाल, राजेश सुपर बाजार, हरिराज का आया नाम

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले आठ 10 साल से कार्यरत ठेका मजदूरों को मिनिमम वेज मांगने और ट्रेड यूनियन करने के जुर्म में काम से बाहर कर देना कारखाना नियम का सरासर उल्लंघन है। बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड प्रबंधन तथा ठेकेदार गठजोड़ से सीएलसी के सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड के साथ-साथ बोकारो स्टील के ट्रैफिक विभाग के पे बेए के 8 मजदूर, लोको मेंटेनेंस के 8 मजदूरों को काम से बैठाने, मिनिमम वेज के सवाल पर आरएमपी में छह मजदूरों को काम से बैठाने, मशीन शॉप के मजदूरों के मिनिमम वेज के सवाल पर ठेकेदार द्वारा मजदूरों को डराने धमकाने का सिलसिला चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP आवास का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बची मां और 8 माह का मासूम, किसी दिन लगेगा हत्यारे का ठप्पा

महामंत्री ने कहा कि काम रहते हुए काम से बैठा दिए गए बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड के मजदूर को अविलंब काम पर वापस लेने की मांग की गई। समान काम के लिए समान मजदूरी, ठेकेदार बदले मजदूर वही रहेगी नीति लागू करो,न्यूनतम वेतन, सेल मजदूरो के S1 ग्रेड के समान करना होगा, ठेका मजदूरों का वेज रिवीजन अविलंब करने की मांग,गेटपास को हथियार बनाना बंद करो, ट्रेड यूनियन करने के अधिकार से रोकने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: फाउंटेन से सेक्टर-2 तालाब की शाम होगी खुशनुमा, भगवान श्रीराम, रामगमन पथ और छत्तीसगढ़ महतारी का दर्शन भी

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि इस प्लांट में अधिकारी ठेकेदार के हिमायती हो गए हैं, जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ा है और इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। चेतावानी देते हुए कहा कि मजदूरों को काम पर वापस किया जाए तथा मजदूरों को न्यूनतम वेतन का भुगतान, साथ ही साथ ठेकेदार बदले मजदूर वही रहेगी नीति लागू करने की मांग की गई है। पीएफ और ईएसआई की कटौती हो। अन्यथा अब पावर प्लांट के अंदर में मजदूरों का हल्ला बोल होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी बीपीएससीएल प्रबंधन की होगी।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL BSP के GM-CGM को इलेक्ट्रिक कार, सोशल मीडिया पर प्रहार, कर्मचारियों को चाहिए TATA Steel जैसा इलेक्ट्रिक बाइक का उपहार

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्राण सिंह, पप्पू, उदय प्रताप,प्रमोद,रामदास, जियाउद्दीन, ओम प्रकाश, आनंद,संजय पाल, दिलीप, रहमान, सुनीत कुमार, सहदैव, सकलदेव, गफ्फार,एमजी लाल, मनोज प्रसाद, सुरेश,जितेंदर, वीरेंद्र, बिंदेश्वर चौधरी, शंकर,रामचंद्र सिंह, प्रदीप, रामप्रसाद, गुड्डू,गिरधारी, विनय, कुंदन मांजी, रंजीत, परमेश्वर राजीव आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: कब्जेदारों के खिलाफ होने जा रहा कुछ बड़ा, BSP प्रबंधन, OA, यूनियन की बैठक, लोइमू ने काटा बवाल, राजेश सुपर बाजार, हरिराज का आया नाम
Next: विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 8 गोल मार्केट में खुलेगा सरकारी राशन दुकान, अब नहीं जाना पड़ेगा सेक्टर 7 व 9

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.