Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट हर दिन 2300 बच्चों को देगा दूध का पैकेट, SAIL BSL और NDDB के बीच MoA साइन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट हर दिन 2300 बच्चों को देगा दूध का पैकेट, SAIL BSL और NDDB के बीच MoA साइन

29/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-will-give-milk-packets-to-2300-children-every-day-MoA-signed-between-SAIL-BSL-and-NDDB
  • बोकारो स्टील प्लांट: 200 एमएल फ्लेवर्ड दूध, जो विटामिन A और D से भरपूर होगा, बच्चों के बीच बांटा जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) (Bokaro Steel Plant) और एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (NFN) (NDDB Foundation for Nutrition (NFN)) के बीच इस्पात भवन में एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बिजनेस आइडिया: 80 हजार खर्च, 20 हजार सब्सिडी मिली, मिर्ची ने कराई शुद्ध बचत डेढ़ लाख की

इस समझौते के तहत सीएसआर-सहायता प्राप्त विभिन्न स्कूलों और सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन 2300 गिफ्ट मिल्क पैक बच्चों को नि: शुल्क वितरित किए जाएंगे। यह पहल एनएफएन के फ्लैगशिप “गिफ्ट मिल्क प्रोग्राम” का हिस्सा है। वर्ष 2015 में स्थापित एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन का लक्ष्य बच्चों और जरूरतमंद व्यक्तियों को दूध और अन्य पौष्टिक उत्पादों के माध्यम से पोषण सहायता प्रदान करना है.

ये खबर भी पढ़ें: नेशनल कान्क्लेव फॉर सीपीएसइज में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र

बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) और एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (NFN) (NDDB Foundation for Nutrition) के बीच हुए इस समझौते के तहत 200 एमएल फ्लेवर्ड दूध, जो विटामिन A और D से भरपूर होगा, छह डीएवी-इस्पात विद्यालयों, बोकारो महिला समिति द्वारा संचालित दो स्कूलों और 13 सरकारी स्कूलों में वितरित किये जाएंगे। यह कार्यक्रम अगले नौ महीनों तक चलेगा, जिसमें कुल 150 वितरण दिवस शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: UPS की तरह EPS 95 पेंशन की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-श्रम मंत्री को 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन की चिट्ठी

समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री सुरेश रंगानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीजीएच) डॉक्टर बी.बी. करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एल&डी) मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार, संचार प्रमुख मणिकांत धान, महाप्रबंधक (सीएसआर) अर्धेंदु शेखर नंदी, जिला सीएसआर नोडल अधिकारी (झारखंड सरकार) शक्ति कुमार, एनएफएन के पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन कैलकुलेशन को लेकर नई बात, ऐसा हो फॉर्मूला

अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी ने इस समझौता ज्ञापन की सराहना करते हुए इस पहल की सफलता के लिए लाभार्थियों की सतत मॉनिटरिंग और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीजीएच) डॉक्टर बी.बी. करुणामय ने बताया कि यह पहल स्कूल जाने वाले बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए एक उपयोगी कदम है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

शक्ति कुमार ने बोकारो जिला में गिफ्ट मिल्क वितरण कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, साथ ही बीएसएल द्वारा इस दिशा में सबसे पहले पहल किए जाने की सराहना की। एनएफएन के पदाधिकारियों ने गिफ्ट मिल्क वितरण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। नीरज कुमार त्रिपाठी, वरीय प्रबंधक (सीएसआर), और उनकी टीम ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेल दिवस 2024: बोकारो स्टील प्लांट ने 74 खिलाड़ियों को दिया ध्यानचंद पुरस्कार
Next: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: रोजगार की तलाश और श्रम सुधार पर राज्यों संग बड़ी बैठक लेंगी शोभा करंदलाजे

Related Stories

CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.