Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026 1 minute read
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action

Breaking News: बीएसपी के सिंटर प्लांट 2 के कमल कुमार केसरवानी-डीजीएम और आनंद कुमार वर्मा-एजीएम को सस्पेंड किया गया है।

  • गोपनीय रूप से नज़र रखी जा रही है। जहां भी असुरक्षित काम करते हुए कार्मिक पकड़े जाएंगे, वहां कार्रवाई होगी।

अज़मत अली, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षित कामकाज को लेकर ईडी वर्क्स राकेश कुमार पिछले डेढ़ साल से समझा रहे थे। एक-एक कार्मिकों तक बात पहुंचा रहे थे। लेकिन, असुरक्षित काम करने और कराने वाले सारी बातों को नज़र अंदाज करते जा रहे। लगातार हादसे हुए। पिछले दिनों 2 मजदूरों की मौत भी हो चुकी है। अब असुरक्षित काम कराने वाले अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।

कार्यस्थल पर लापरवाही दिखते ही तत्काल सस्पेंड करने का सिलसिला बीएसपी में शुरू कर दिया गया है। ईडी वर्क्स की सख्ती अब दिख रही है। इसलिए आप भी सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि अगला नंबर आपका लग जाए। ईडी वर्क्स और कुछ अधिकारी गोपनीय रूप से विभागों का दौरा कर रहे हैं, जहां भी असुरक्षित काम करते हुए लोग नज़र आ रहे, वहां एक्शन हो रहा।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के सिंटर प्लांट 2 के कमल कुमार केसरवानी-डीजीएम और आनंद कुमार वर्मा-एजीएम को सस्पेंड किया गया है। ऊंचाई पर असुरक्षित काम कराने का आरोप है। ऑपरेटिंग अथॉरिटी होने की वजह से कार्रवाई की गई। इसी तरह एसपी 3 के असिस्टेंट मैनेजर रीमिश किंडा पर भी गाज गिर गई है। इन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। सीमित या बंद स्थान (Confined Space) में असुरक्षित काम कराने का आरोप असिस्टेंट मैनेजर पर लगा है। साक्ष्यों के आधार पर प्रबंधन ने कार्रवाई कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus मीटिंग से पहले 39 कर्मचारी अर्धनग्न, 39 माह के बकाया एरियर पर फूटा गुस्सा, देखें फोटो

बीएसपी के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ईडी वर्क्स मुहब्बत से सबको समझाते रहते हैं। प्रोडक्शन रोकने की जरूरत पड़े तो रोक दिया जाए, लेकिन असुरक्षित काम नहीं कराना है। बावजूद, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसलिए अब प्रबंधन को सख्त रुख अपनाना पड़ा है। सस्पेंड किए जाने की शुरुआत हो गई है। गोपनीय रूप से नज़र रखी जा रही है। जहां भी असुरक्षित काम करते हुए कार्मिक पकड़े जाएंगे, वहां कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Related Stories

Congratulations Bhilai Steel Plant Employees are Receiving a Gift
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Azmat ali 30/09/2026
Protest in Rourkela ahead of SAIL Bonus Meeting Anger Erupts Over 39 Months of Arrears See Photo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus मीटिंग से पहले 39 कर्मचारी अर्धनग्न, 39 माह के बकाया एरियर पर फूटा गुस्सा, देखें फोटो

Azmat ali 30/09/2026
A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
Congratulations Bhilai Steel Plant Employees are Receiving a Gift
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Azmat ali 30/09/2026
Protest in Rourkela ahead of SAIL Bonus Meeting Anger Erupts Over 39 Months of Arrears See Photo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus मीटिंग से पहले 39 कर्मचारी अर्धनग्न, 39 माह के बकाया एरियर पर फूटा गुस्सा, देखें फोटो

Azmat ali 30/09/2026
A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.