Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट में नहीं होगी हड़ताल, प्रशासन ने लगाई रोक

सेल बोनस और बकाया एरियर आदि विषयों को लेकर 19 अक्टूबर को हड़ताल होनी थी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में होने वाली हड़ताल पर अभी-अभी बड़ा फैसला हो गया है। हड़ताल को वापस ले लिया गया है। झारखंड में आचार संहिता लगी होने की वजह से हड़ताल पर रोक लगा दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से हड़ताल की अनुमति नहीं दी गई है। इसको लेकर कर्मचारियों में तरफ-तरह की बातें हो रही है। प्रबंधन पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं।

BAKS बोकारो के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि प्रबंधन ने अपनी सारे शक्तियों का प्रयोग करते हुए हड़ताल पर रोक लगा दिया है। हम अंत तक लड़े, अब चूंकि जिला प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही है, तो इसलिए हड़ताल नहीं की जाएगी। कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। आचार संहिता हटने के बाद आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पहले शुक्रवार दिन में 19 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता असफल हो चुकी थी। यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर वार्ता में कोई भी सहमति नहीं बनी थी।

गौरतलब है कि सेल प्रबंधन द्वारा बोनस, वेज रीविजन, एरियर, कर्मचारियों के ट्रांसफर तथा यूनियन चुनाव पर मनमाना रवैया अपनाने पर बीएसएल कर्मी काफी आक्रोशित हैं।

कर्मियों ने खुद का यूनियन बना कर अलग अलग मुद्दों पर 200 से अधिक पत्र प्रधानमंत्री, इस्पात मंत्री, श्रम मंत्री को लिखा। कहीं से भी न्याय नहीं मिलने पर अंत में हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

आज के वार्ता में सेल प्रबंधन की तरफ से सीजीएम हरिमोहन झा, जीएम प्रभाकर तथा आरिफ हुसैन शामिल थे। वहीं, यूनियन के तरफ से अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप कुमार अन्य लोग थे। मीटिंग विफल होने के बाद यूनियन पदाधिकारी घर पहुंचे ही थे कि अचानक प्रशासन की ओर से सूचित किया गया कि आप हड़ताल नहीं कर सकते हैं। आचार संहिता लगा हुआ है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें