Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: सीएमएम में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2026 का खास इवेंट, कार्मिक पुरस्कृत, 2 साल से जीरो एक्सीडेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: सीएमएम में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2026 का खास इवेंट, कार्मिक पुरस्कृत, 2 साल से जीरो एक्सीडेंट

Azmat ali 18/03/2026 1 minute read
SAIL BSP Special event of Safety Awareness Week 2026 at CMM, Personnel Awarded

सीएमएम विभाग शून्य दुर्घटना के लिए नियर मिस रिपोर्टिंग, टूल बॉक्स टॉक, परमिट टू वर्क आदि के स्टैंडर्ड का पालन करता है।

  • सुरक्षा नाटिका पंचायत से कारखाना का मंचन किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सीएमएम विभाग में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया गया। सुरक्षा जागरूकता सप्ताह में विविध सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ दी गई। सुरक्षा कविता, सुरक्षा पोस्टर एवं टी.बी.टी (कार्य से पहले सुरक्षा चर्चा ) की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

समापन समारोह में विशेष रूप सें आमंत्रित मुख्य अतिथि एसके बेहेरा (मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी-एमएंडयू), प्रमोद कुमार (मुख्य महाप्रबंधक- मेक.),.एच.के,सचदेव (मुख्य महाप्रबंधक-इंजीनीरिंग शॉप),.एस.के.अग्रवाल (महाप्रबंधक- सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग), सुनील कुमार (महाप्रबंधक-सीएमएम), वर्गीस.पी.जॉन (महाप्रबंधक-सी.एम्.एम.विभाग), ज्ञानेश त्रिपाठी (महाप्रबंधक-सी.एम्.एम्), और जी.एस.राव (महाप्रबंधक-सी.एम्.एम्) द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओ के विजेता बी.एस.पी कर्मी और संविदा कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

पहली बार आयोजित टी.बी.टी (कार्य से पहले सुरक्षा चर्चा) के पुरस्कार दो श्रेणियों मे दिए गए। बी.एस.पी श्रेणी मे प्रथम पुरस्कार अजय शर्मा (चार्जमेन-सी.एम्.एम् ) और संविदा कर्मी श्रेणी मे प्रथम पुरस्कार अबू बशर (बेल्ट ग्रुप) को मिला। इसी तरह सुरक्षा कविता और सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगितायों दोनों श्रेणी मे विजेता बी.एस.पी और संविदा कर्मी को पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर सुरक्षा नाटिका पंचायत से कारखाना का मंचन किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया। नाट्य मंचन के द्वारा यह संदेश दिया गया कि सुरक्षा की अनदेखी नहीं करना है और हर जगह सुरक्षित तरीके से कार्य करना ही समझदारी है। अन्यथा इसके बहुत ही विपरीत परिणाम होते हैं और परिवार बिखर जाता हैं।

आमंत्रित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सीएमएम विभाग के 715 दिनों के शून्य दुर्घटना के पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा की नियर मिस रिपोर्टिंग, टूल बॉक्स टॉक ,परमिट टू वर्क आदि स्टेंडर्ड के पालन का ध्यान रखा जाए और साथ ही शून्य दुर्घटना के इस से भी ऊँचे लक्ष्य प्राप्ति की अपेक्षाएं रखी। सीएमएम विभाग कें सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 2026 के आयोजन में विभाग के महाप्रबंधक सुनीलकुमार का मार्गदर्शन एवं विभाग कें सुरक्षा अधिकारी आनन्द, अनिल भावे और प्रमोद कुमार का विशेष योगदान रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमरेंदु प्रकाश का युग 1 को होगा खत्म, SAIL के अगले CMD की घोषणा 28 की दोपहर तक, ये देंगे इंटरव्यू
Next: BSP Premier League: सेमी फाइनल में अशोक के सिक्स ने पलटी बाजी, आज शाम फाइनल में Burly Boys और Super Challengers में भिड़ंत

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.