BSP DIC Cricket Tournament: CICA ने GEC बिलासपुर, NIT रायपुर ने IIT BHU, NIPM ने जीईसी जबलपुर को हराया

BSP DIC Cricket Tournament CICA beats GEC Bilaspur NIT Raipur beats IIT BHU NIPM beats GEC Jabalpur
  • एनआईटी रायपुर के राकेश पटेल मैन ऑफ द मैच रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी- 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को लीग मैच खेले गए। सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड पर जीईसी बिलासपुर और सीआइसीए के बीच मैच खेला गया। जीईसी की टीम 12 ओवर में 59 रन बनाए। जवाब में उतरी सीआइसीए की टीम 7 ओवर में ही 60 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल की।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसपी के निदेशक प्रभारी माननीय चितरंजन महापात्रा के द्वारा किया गया। मंगलवार को पहला मैच एनआईटी रायपुर एवं आईआईटी बीएचयू की टीमों के मध्य खेला गया। ओए महासचिव अंकुर मिश्रा द्वारा इन दोनों टीमों के बीच टास कराया गया। एनआईटी रायपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अपने निर्धारित ओवर में एनआईटी रायपुर की टीम ने 3 विकेट खोकर 87 रन बनाए। राकेश पटेल ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए, जिसमें 03 शानदार चौके शामिल थे। इसके जवाब में आईआईटी बीएचयू ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रन ही बना पाई।

इस प्रकार एनआईटी रायपुर 10 रनों से मैच जीता। एनआईटी रायपुर के राकेश पटेल मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं महासचिव अंकुर मिश्रा द्वारा राकेश पटेल को प्रदान किया गया।

द्वितीय मैच में एनआईपीएम एवं जीईसी जबलपुर की टीमों के मध्य खेला गया। ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा इन दोनों टीमों के बीच टास कराया गया। एनआईपीएम ने टांस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में जीईसी जबलपुर की टीम ने 7 विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। अनुराग ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 18 रन बनाए। विक्की लबाड़े ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

इसके जवाब में एनआईपीएम ने 2 विकेट खोकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार एनआईपीएम 8 विकेट से मैच जीता। एनआईपीएम के विक्की लबाडे मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा विक्की लबाडे को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर राजूल पाण्डेय एवं श्वेत मिश्रा थे।