- शारदा गुप्ता जनहित संघर्ष समिति के माध्यम से सुपेला संडे बाजार का व्यवस्थापन से लेकर विभिन्न आंदोलनों में अपनी सक्रिय रहे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भिलाई भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक शारदा गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश संवाद प्रमुख का दायित्व सौंपा है।
शारदा गुप्ता लगभग 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। इसके पहले वे किसान मोर्चा सुपेला मंडल अध्यक्ष, भाजपा महाजनसंपर्क प्रभारी सुपेला मंडल, सांसद प्रवक्ता, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्व में रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
शारदा गुप्ता जनहित संघर्ष समिति के माध्यम से सुपेला संडे बाजार का व्यवस्थापन से लेकर विभिन्न आंदोलनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, उनकी नियुक्ति पर कन्हैया सोनी, विनोद उपाध्याय, निशु पांडे, मदन सेन, पारस जंघेल, डॉ रमेश श्रीवास्तव, सुभाष साव, रवि शंकर सिंह, बंटी नाहर, हरिशंकर चतुर्वेदी, अखिलेश वर्मा, जेपी घनघोरकर, संतोष जयसवाल, गुरनाम सिंह, सीपी सिंह, सुभाष शर्मा, प्रदीप पांडे, रमेश देशमुख, नेहरू साहू ,निर्मल भारती, छोटू पासवान, मृगेंद्र कुमार, हरीशचंद्र भारती, शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी, अमोल साहू, अनिल सिंह, पीसी प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, नारायण सोनी सहित प्रमुख कार्यकर्ता हैं ने बधाई दी।

















