Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन

15/01/2025 (Last updated: 15/01/2025) 1 minute read
BSP is doing the construction work of ITI building, ED performed the Bhoomi Pujan
  • नए जिले में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है, यह महत्वपूर्ण पहल जिले के युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के तहत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में आईटीआई भवन निर्माण के कार्य में सहयोग प्रदान कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट की जमीन और आवासों के कब्जे पर अब आई CBI

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के मुख्यालय के समीप आईटीआई भवन निर्माण के भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी तूलिका प्रजापति थी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC ST Employees Federation से बड़ी खबर, गुटबाजी पर पलटवार, मान्यता नहीं मिलने का दावा

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (लौह अयस्क समूह) आरबी गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) आरके श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवम सीएसआर) उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (सीएसआर) शिवराजन, महाप्रबंधक (राजहरा) अरुण कुमार, उप महाप्रबंधक (राजहरा) मनीष जयसवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुशील कामड़े, वरिष्ठ प्रबंधक दुर्गेश मजगहे सहित सी एस आर विभाग के कर्मचारीगण तथा जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर प्रेमलता चंदेल, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी, आईटीआई के छात्र-छात्राएं एवम समीपस्थ ग्रामवासी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखोपाध्याय द्वारा भूमिपूजन कर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट विरोध-प्रदर्शन से नहीं थमने वाला, कब्जेदारों को खदेड़ने का अभियान रहेगा जारी

मुख्य अतिथि कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने आईटीआई भवन निर्माण कार्य में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भिलाई इस्पात संयंत्र का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित जिले में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है, यह महत्वपूर्ण पहल जिले के युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, और शिक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के युवा कर्मी चाहते हैं अंडमान निकोबार की सैर, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, पढ़िए जीएम से और क्या कहा

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में युवाओं को औद्योगिक क्रियाकलापों का प्राप्त प्रशिक्षण अंतिम रूप से निर्माण कार्य में संलग्न उद्योगों के काम आता है। युवा अपने औद्योगिक कुशलता का उपयोग कर अंचल व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी न्यूज: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में सेफ्टी पर खास इवेंट

प्रारंभ में समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। आईटीआई के प्राधानाचार्य ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात गहरवार ने भिलाई इस्पात संयंत्र की दुलकी खदान क्षेत्र में सी एस आर के तहत सहभागिता एवं आईटीआई के एस्पिरेशनल क्षेत्र में उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किया।   अपर कलेक्टर प्रेमलता चंदेल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संयंत्र प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को मिला बड़ा सर्टिफिकेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण
Next: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.