Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ने रेलवे स्कीम का उठाया फायदा, मेघाहातुबुरू-किरीबुरू से लेकर RSP तक मुनाफा, बेपटरी मालगाड़ी को उठाएगा 140 टन का क्रेन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ने रेलवे स्कीम का उठाया फायदा, मेघाहातुबुरू-किरीबुरू से लेकर RSP तक मुनाफा, बेपटरी मालगाड़ी को उठाएगा 140 टन का क्रेन

16/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-took-advantage-of-the-railway-scheme-profit-from-Meghahatuburu-Kiriburu-to-RSP-140-ton-crane-will-lift-the-derailed-goods-train
  • भारतीय रेलवे की एक योजना है, जिसमें समझौते के अनुसार माल ढुलाई में छूट, बीएसपी साइडिंग में कोई विलंब शुल्क नहीं और रेलवे द्वारा वैगनों के रखरखाव जैसे लाभ शामिल हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा खरीदे गए जीपीडब्लूआईएस रेक और 140 टन क्षमता रेल क्रेन का विधिवत उद्घाटन T&D विभाग में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बन दासगुप्ता ने किया। कार्यपालक निदेशक (संकार्य) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉक्टर एके पन्डा, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकों और महाप्रबंधक उपस्थिति थे।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 का EPFO पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे सेल कर्मचारी

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने बीओबीएसएनएम-1 वैगनों के चार जीपीडब्ल्यूआईएस रेक के लिए ऑर्डर दिया है। इसमें पहला रेक प्राप्त हो गया है और कमीशन कर दिया गया है। अन्य तीन रेक की भी आने वाले महीनों में आपूर्ति हो जाने की उम्मीद है। जीपीडब्ल्यूआईएस (सामान्य प्रयोजन वैगन निवेश योजना) भारतीय रेलवे की एक योजना है, जिसमें समझौते के अनुसार माल ढुलाई में छूट, बीएसपी साइडिंग में कोई विलंब शुल्क नहीं और रेलवे द्वारा वैगनों के रखरखाव जैसे लाभ शामिल हैं।

इन रेकों का उपयोग बीएसपी द्वारा सेल आरएमडी खानों मेघाहाताबुरु, किरीबुरू आदि में से बीएसपी तक लौह अयस्क और वापसी यात्रा पर बेल्हा से राउरकेला इस्पात संयंत्र तक डोलोमाइट अयस्क के परिवहन के लिए किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: कोहका सरकारी कार्यालय में मिला 6 लाख, पटवारी निलंबित

बीएसपी ने भारतीय रेलवे की जमालपुर वर्कशॉप से 140 टन क्षमता की रेल क्रेन को भी खरीदा है। इस क्रेन का उपयोग लोडेड वैगनों के डिरेलमेंट की स्तिथि में या भारी उपकरणों को उठाने के कार्य लिए किया जाएगा। क्रेन की मुख्य विशेषताओं में हाइड्रॉलिक रूप से नियंत्रित कार्य प्रणाली है (ब्रेक सिस्टम के अलावा)।

इस क्रेन में सुरक्षित लोड संकेतक और लोडेड वैगन हैंडलिंग का प्रावधान है। जिब रेस्ट, मेन हॉइस्ट और ऑक्ज़ीलरी हॉइस्ट हुक असेंबली रखने, काउंटर वेट स्लैब रखने और लिफ्टिंग टैकल रखने के लिए एक मैच ट्रक भी प्रदान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के वायर रॉड मिल की उत्पादन क्षमता होगी 5 लाख टन, ED वर्क्स ने किया पूजा-पाठ, प्रोजेक्ट शुरू

निदेशक प्रभारी दासगुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान परिदृश्य में इस रेक का बेहद महत्व है, इसकी उपलब्धता से संयंत्र को कच्चा माल समय पर प्राप्त हो सकेगा। निदेशक प्रभारी दासगुप्ता ने 140 टन रेल क्रेन जैसे आपातकालीन उपकरण रखने के महत्व पर भी जोर दिया जिससे संयंत्र को लाभ होगा और साथ ही दूसरों की आवश्यकता को भी पूरा किया जा सकेगा।

यह उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन टीएंडडी विभाग के लोको रिपेयर शॉप में सीजीएम प्रभारी (सर्विसेज) और जीएम प्रभारी (यातायात) और टी एंड डी विभाग के अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP के वायर रॉड मिल की उत्पादन क्षमता होगी 5 लाख टन, ED वर्क्स ने किया पूजा-पाठ, प्रोजेक्ट शुरू
Next: SAIL ISP को-ऑपरेटिव पर इंटक का कब्जा, 12 में से 9 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर इंटक के

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.