Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • International Labor Day पर छत्तीसगढ़िया रंग में नजर आएंगे बीएसपी कर्मी, इस्पात श्रमिक मंच के पदाधिकारी भी खाएंगे बोरे-बासी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

International Labor Day पर छत्तीसगढ़िया रंग में नजर आएंगे बीएसपी कर्मी, इस्पात श्रमिक मंच के पदाधिकारी भी खाएंगे बोरे-बासी

30/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-workers-will-be-seen-in-Chhattisgarhi-colors-on-International-Labor-Day-Ispat-Shramik-manch-office-bearers-will-also-eat-Bore-Basi
  • 1 मई को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बोरे-बासी तिहार मनाने का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ के संस्कृति में बोरे-बासी का बड़ा महत्व है। आम मेहनतकश के साथ साथ सभी छत्तीसगढ़िया लोगों का भी यह बड़ा आहार है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। International Labor Day 2023: पूरी दुनिया के मेहनतकश लोगों के लिए 1 मई की तारीख बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूर हितों के संघर्ष की शुरुआत की गई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से कई मजदूर शहीद हो गए। इस बड़े संघर्ष और बलिदान के पश्चात ही पूरी दुनिया में मजदूरों के हितों एवं उनके सुविधाओं की शुरुआत हुई।

ये खबर भी पढ़ें:  International Labor Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट करा रहा आर्केस्ट्रा, इंटक ठेका यूनियन, BWU सम्मान समारोह और CITU करेगा बोरिया गेट पर प्रदर्शन

इसलिए इस दिन को दुनिया भर में संघर्ष एवं मेहनत के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानों,आदिवासियों एवं मजदूरों का प्रदेश है। इसलिए 1 मई की तारीख हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारे खेत,जल-जंगल, जमीन,खदान एवं हमारे कारखाने छत्तीसगढ़ की ताकत है। इन सभी में मेहनतकश लोग कार्य करते हैं। जिससे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण होता है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL में सोमा मंडल का दौर खत्म, PESB में होगा शुरू, Forbes की शक्तिशाली महिला ने डायरेक्टर इंचार्ज के फैसलों को कभी नहीं बदला, कहीं खुशी-कहीं गम, पढ़ें स्टोरी

इस्पात श्रमिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष शेख महमूद का कहना है कि मई दिवस हर मेहनतकश लोगों का दिन है। इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति अपना तहेदिल से आभार व्यक्त करने के लिए इस्पात श्रमिक मंच यूनियन भी मजदूर दिवस को अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति के अनुरूप मनाएगा।

1 मई को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बोरे-बासी तिहार मनाने का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ के संस्कृति में बोरे-बासी का बड़ा महत्व है। आम मेहनतकश के साथ साथ सभी छत्तीसगढ़िया लोगों का भी यह बड़ा आहार है।

ये खबर भी पढ़ें:   SEFI Logo-Website Launch: SAIL चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले सेल, RINL, मेकॉन, NMDC, नगरनार स्टील प्लांट के अफसरों को दे गईं यादगार तोहफा

बासी अपने पौष्टिक गुणों के कारण हमारी छत्तीसगढ़िया लोक संस्कृति में इस तरह रच-बस गया है कि इसे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से अलग नहीं किया जा सकता। गर्मी के दिनों में बोरे- बासी शरीर को ठंडा रखता है। पाचन शक्ति बढ़ाता है। यह रामबाण बोरे-बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इसलिए मई दिवस को इस्पात श्रमिक मंच यूनियन इस छत्तीसगढ़िया बोरे-बासी त्यौहार को उत्सव के रूप में मनाएगा। इस्पात श्रमिक मंच यूनियन महासचिव राजेश अग्रवाल ने सभी छत्तीसगढ़िया निवासियों से अनुरोध किया है कि 1 मई को इस मई दिवस में जमकर बोरे- बासी खाएं और अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति के साथ मई दिवस मनाए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: International Labor Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट करा रहा आर्केस्ट्रा, इंटक ठेका यूनियन, BWU सम्मान समारोह और CITU करेगा बोरिया गेट पर प्रदर्शन
Next: International Labor Day 2023: भारत में मई दिवस के 100 साल पूरे, शाम ढलने तक कराते थे मजदूरी, फिर उसी ढर्रे पर आ रहे मजदूर

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.