Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी की 2 पानी टंकी एक साथ ढह गई, मेंटेनेंस आफिस चपेट में, सेक्टर-3 व 4 में पानी सप्लाई ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी की 2 पानी टंकी एक साथ ढह गई, मेंटेनेंस आफिस चपेट में, सेक्टर-3 व 4 में पानी सप्लाई ठप

05/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSPs-dilapidated-2-water-tanks-collapsed-together-maintenance-office-in-grip-water-supply-stalled-in-Sector-3-and-4

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में आज सुबह एक बड़ा हादसा (Accident) हो गया है। सेक्टर 4 की जर्जर पानी टंकी जमीदोज हो गई। तेज आवाज के साथ दो पानी टंकी एक साथ ढह गई। सुबह करीब 6 बजे लोग मार्निंग कर रहे थे, तभी नजरों के सामने पानी टंकी को गिरते हुए देखा। मलबा सड़क पर आ गया है। मेंटेनेंस आफिस (Maintenance Office) का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कार खरीदने वालों की संख्या 1 साल में एक तिहाई बढ़ी, रायपुर में 8,143 और दुर्ग जिले में बिकी 3,515 कार

गनीमत ये था कि हादसा सुबह 6 बजे हुआ। यहां 9 बजे के बाद मेंटेनेंस आफिस (Maintenance Office) के कर्मचारी और राहगीर आना शुरू हो जाते हैं। अगर, उस वक्त हादसा (Accident) हुआ होता तो कई लोग चपेट में आते।

ये खबर भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर भिलाई की शाम होगी खास, कला मंदिर में एक शाम-श्याम के नाम, आप भी आइए

हादसे की खबर मिलते ही विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav), मेयर नीरज पाल (Mayor Neeraj Pal), बीएसपी (BSP) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। सबसे दुखद बात यह है कि सेक्टर-3 व सेक्टर-4 में पानी सप्लाई बाधित हो गई है। हजारों बीएसपी कर्मचारी-अधिकारी  (BSP Employee- Officer) और अन्य लोगों तक पानी पहुंचाना एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल, टैंकर के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि हालात को संभाला जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में डेंगू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने CM, विधायक, मेयर को लिया लपेटे में

पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने इस घटना को बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) की लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि हर मीटिंग (Meeting) में प्रबंधन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जाता रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। पानी टंकी गिरने से जहां लोगों में दहशत है, वहीं जलापूर्ति को लेकर सब चिंतित हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग

घटनास्थल पर मौजूद बीएसपी कर्मचारियों (BSP Employees) का कहना है कि सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-2 के डबल मंजिल मकान भी इसी तरह गिरेंगे, जो अवैध कब्जा में चल रहे हैं। क्या अधिकारी को पता नहीं है? उन‌ मकानों के बिजली, पानी और डब्लू शीट निकाल क्यों नहीं देते।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देशभर से 150 से ज्यादा सर्जन जुटे भिलाई में, रीजनल रिफ्रेशर कोर्स सम्मेलन से बड़ी जानकारी
Next: टैंकर, दमकल और 20 लीटर का जार बुझा रहा प्यास, मरौदा टैंक से डायरेक्ट पाइपलाइन जुड़ेगी, नल में कल से आएगा पानी

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.