Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Cabinet: छत्तीसगढ़ कैबिनेट में विभागों का हो गया बंटवारा, पढ़िए किसे-क्या मिला
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG Cabinet: छत्तीसगढ़ कैबिनेट में विभागों का हो गया बंटवारा, पढ़िए किसे-क्या मिला

29/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Cabinet-Congress-is-criticizing-the-delay-in-distribution-of-departments-in-Chhattisgarh-cabinet-while-internal-discussions-are-taking-place-in-BJP
  • मंत्री मंडल में विभागों के बंटवारों में हो रहे विलंब को लेकर BJP में अंदरखाने भी कई बातें हो रही है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुख्यमंत्री (CM), दो उप मुख्यमंत्री (Dy. CM) के साथ ही नौ और विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ले लिया था। अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking News: मिराज सिनेमा पर 7 करोड़ बकाया, एक और बड़ी कार्रवाई, दुकानें सील

उप मुख्यमंत्री किन विभागों की बागडोर संभालेंगे यह भी तय हो पाया है। और तो और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) कौन-कौन से विभाग अपने पास रखेंगे यह भी अब सुनिश्चित है।

 ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant: RMP 2 में भीषण आग, चौथे मंजिले से निकलती रही लपटें

देखिए किसको-कौन-कौन सा विभाग मिला 

छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के मध्य आज विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जो इस प्रकार है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय- सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग।
मंत्री राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।
मंत्री दयाल दास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
मंत्री केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।
मंत्री लखनलाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।
मंत्री ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।
मंत्री टंक राम वर्मा- खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

घोषणा से पहले तक कांग्रेस और भाजपा में ये सबकुछ चल रहा था

इससे एक ओर प्रशासनिक स्तर पर अफसरों को निर्देश व अन्य आदेश मिलने में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। तो BJP कार्यकर्ता (BJP Workers), पार्टी के पदाधिकारी भी अपने नेता के आदि-आदि विभाग मिलने की केवल अटकलें ही लगा पा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95: Higher Pension, ईपीएस 95 संघर्ष समितियां, आश्वासन और मोदी की गारंटी कहां तक…

इसे लेकर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) काफी आक्रामक है। विपक्ष कैबिनेट में विभागों का बंटवारा नहीं होने पर सरकार पर हमलावर थी। जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से लेकर मंत्री मंडल गठन में होती लेटलतीफी को लेकर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP के दल्ली-राजहरा खदान में होने जा रही हड़ताल, आमरण अनशन, ये है वजह

वहीं, चर्चा थी कि मंत्री मंडल में विभागों के बंटवारों में हो रहे विलंब को लेकर BJP में अंदरखाने भी कई बातें हो रही। पार्टी कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी और मंत्री बने विधायकों के समर्थकों द्वारा भी तरह-तरह की बातें कही जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 न्यूनतम पेंशन के सूत्र में संशोधन की दरकार, सुनो सरकार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: ‌आधे दर्जन से अधिक मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन, लोकसभा चुनाव की बड़ी रणनीति में BJP
Next: Big News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में BJP, विरोधी पार्टी के नेताओं की होगी ज्वॉइनिंग, पार्टी ज्वाइनिंग टोली तैयार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.