Suchnaji

इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे
  • आईआईडब्ल्यू भिलाई शाखा की आम सभा भिलाई क्लब के सभागार में हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आईआईडब्ल्यू इंडिया की भिलाई शाखा की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल के सीजीएम आरके बिसारे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें चेयरमैन बनाया गया है। इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बनने पर BSP CGM आरके बिसारे को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12879/127

आईआईडब्ल्यू भिलाई शाखा की आम सभा भिलाई क्लब के सभागार में हुई। जहां, बीएसपी प्लेट मिल के मुख्य महाप्रबंधक आरके बिसारे अध्यक्ष मनोनित किए गए। मानद सचिव सुनिल कुमार बंसल-महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी-सहायक महाप्रबंधक, संयुक्त सचिव एससी टुटेजा, वीरेंद्र कुमार ओगले और सदस्य के रूप में पीके सिंह, इलियास अहमद, राजेश अग्रवाल को चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें : रथयात्रा महोत्सव अपडेट: गुण्डिचा मंडप सेक्टर-10 में महाप्रभु का राज राजेश्वरी भेष में दर्शन

संस्था के सदस्यों के के साथ पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार, मानद सचिव एमआरके शरीफ, मानद कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, नॉर्थ जोन आईआईडब्ल्यू के वाइस प्रेसिडेंट बीके डे आदि उपस्थित थे।

इस सभा में गत वर्ष में संस्था के आय एवं व्यय का विवरण उपस्थित सदस्यों के अवलोकनार्थ कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से ध्वनिमत के साथ अनुमोदित किया गया। प्रारंभ में मानद सचिव शरीफ द्वारा विगत वर्षों में संस्था द्वारा वेल्डिंग तकनीकी के प्रचार-प्रसार में किए गए विभिन्न कार्यों का विवरण दिया गया। अरविंद कुमार द्वारा गत वर्षों में कोविड के दौरान आई विभिन्न समस्याओं और उससे निपटने के लिए संस्था हारा अपनाई गई नवाचार गतिविधियों का उल्लेख किया।

आईआईडब्लू-इंडिया के उपाध्यक्ष ने मिशन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही नए परिवर्तित नियमों की जानकारी से सदस्यों को अवगत कराया गया। बता दें कि संरक्षक देबाशीष ठाकुर हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Latest Job 2024: 100-50 रुपए में पाइए झारखंड में सरकारी नौकरी, 510 Post, 57 हजार मिलेगी Salary

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117