Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट की महिला कार्मिकों को मिला मंच, उड़ा दिया गर्दा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की महिला कार्मिकों को मिला मंच, उड़ा दिया गर्दा…

Azmat ali 10/03/2026 1 minute read
Women Employees of Bokaro Steel Plant Got a Platform Everyone Saw Their Talent

"जीते हैं चल" संवाद नृत्य, "स्टील गल्स 2.0" नृत्य नाटिका, 'किलकारी', "ऑपरेशन सिंदूर", "नथिंग इज इम्पॉसिबल" नृत्य की शानदार प्रस्तुति।

  • बोकारो इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में आज दिनांक 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, निदेशक प्रभारी (बोकारो इस्पात संयंत्र) प्रिय रंजन ने विशिष्ट अतिथियों के साथ परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, जो ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस अवसर पर बोकारो महिला समिति की अध्यक्षा शुभम रंजन, पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल (प्रसिद्ध पर्वतारोही) तथा पद्मश्री चामी मुर्मू (पर्यावरण कार्यकर्ता) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

समारोह में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बनर्जी राजश्री, अधिशासी निदेशक (खान) विकास मनवती, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस. के. भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. आनंद कुमार, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) धनंजय कुमार, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा तथा महाप्रबंधक (बीई) अनुपमा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) अनिमा कुशवाहा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बीएसएल की महिला कर्मियों को “इंक्रेडिबल आयरन लेडीज” की संज्ञा देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की। इस वर्ष के विषय “गिव टू गेन” पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज और संगठन की संपूर्ण क्षमता को उजागर करने का माध्यम है। उन्होंने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को दुर्गा का रूप बताते हुए उनकी वंदना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कला अकादमी के छात्रों द्वारा भक्ति नृत्य, महिला अधिकारियों द्वारा प्रेरणादायक गीत तथा संकार्य विभाग की गैर-कार्यपालक महिला कर्मियों द्वारा क्षेत्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल और पद्मश्री चामी मुर्मू ने अपने प्रेरक अनुभवों को साझा किया, जिसके पश्चात उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में बीएसएल की 20 महिला कार्मिकों को उत्कृष्टता अवार्ड तथा प्रोजेक्ट्स डिवीज़न में कार्यरत सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला कर्मचारी श्रीमती जानकी देवी को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री प्रिय रंजन ने संयंत्र की प्रगति में महिलाओं की निर्णायक भूमिका की सराहना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विशेष आकर्षण के रूप में बोकारो जनरल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा “जीते हैं चल” संवाद नृत्य, “स्टील गल्स 2.0” नृत्य नाटिका, ‘किलकारी’ क्रेच के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस तथा वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही बीजीएच के नर्सिंग स्टाफ द्वारा “नथिंग इज इम्पॉसिबल” नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक (बीई) अनुपमा तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र में समावेशी कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी उपलब्धियों का सम्मान न केवल कार्यस्थल पर सकारात्मकता और मनोबल बढ़ाता है, बल्कि यह संयंत्र की समग्र उत्पादकता, कार्य-कुशलता और संगठनात्मक उत्कृष्टता के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट ने महिलाओं के लिए किया बड़ा समझौता, 5 हजार से ज्यादा होगी आय
Next: SAIL का पहला संयंत्र बना राउरकेला, एक साथ मिला DNV, IRS और BIS सर्टिफिकेट, स्पेशल स्टील से बना है जहाज

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.